{"_id":"6a553f5f4adb80e60e0b6e4d","slug":"motorcyclist-dies-after-colliding-with-a-nilgai-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-179529-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
Tue, 14 Jul 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार राहुल (25) की मौत हो गई, जबकि उसके साथी राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी अंकित (28) घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
रविवार रात के समय मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के गगन विहार निवासी राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी अंकित अपने मेरठ निवासी साथी राहुल के साथ बाइक से देहरादून जा रहे थे। हाईवे स्थित श्री साईंधाम मंदिर के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से बाइक उससे टकरा गई, जिसके चलते दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि राहुल मूलरूप से झारखंड के निवासी थे। वहीं, अंकित की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्री साईंधाम क्षेत्र में नीलगाय और अन्य आवारा पशु अक्सर हाईवे पर आ जाते हैं, जिससे यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
नीलगाय के कारण जिले में हुए हादसे
- 21 जनवरी 2026 को नागल बसेड़ा मार्ग पर कार से नीलगाय टकरा गई थी। इसमें कार सवार बाल-बाल बचे थे। जबकि नीलगाय की मौत हुई थी।
- सात मार्च 2026 में खेत से लौट रहे बलवंतपुर निवासी ग्राम पंचायत सलेमपुर के प्रधान पति सतीश सैनी की नीलगाय के झुंड के हमले में मौत हो गई थी।
- 21 नवंबर 2025 को थाना नकुड के टिडोली गांव में हाईवे पर नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार सुहैल, उसकी पत्नी नाजरीन और ससुर अब्दुल रहमान घायल हो गए थे।
- 26 सितंबर 2025 में नानौता में दिल्ली हाईवे पर नीलगाय के कारण सवारियों से भरा टैंपो पलटा था। जिसमें दस से अधिक यात्री घायल हुए थे।
- 11 मार्च 2025 में सिड़की झबरेड़ा मार्ग पर नीलगाय की टक्कर से थाना जनकपुरी के गांव सिंभालकी जुनारदार निवासी स्कूटी सवार दीपक कुमार की मौत हो गई थी।