{"_id":"624f2badf1f82b129730e5ac","slug":"mother-katyayani-fulfills-every-wish-of-the-devotee-saharanpur-news-mrt5836059186","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्त की हर मुराद पूरी करती हैं मां कात्यायनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्त की हर मुराद पूरी करती हैं मां कात्यायनी
विज्ञापन
नवरात्र: राधा विहार स्थित मंदिर में माता रानी की अराधना करते स्वामी कालेंद्रानंद महाराज व श्रद्?
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नवरात्र महोत्सव के तहत छठे नवरात्र पर भी मां दुर्गा के जयकारे गूंजते रहे। इस दिन मां भगवती के स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। सुबह और शाम लोगों ने मंदिर पहुंचकर आराधना की। इसके साथ ही शाम आरती कर भोग लगाने के बाद उपवास खोला गया।
राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने मां कात्यायनी की मूर्ति को हल्दी, चंदन और पंचामृत से स्नान कराया। इसके बाद श्री दुर्गा सहत्रनाम स्त्रोत पाठ के साथ मां भगवती का अभिषेक किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां भगवती का वरदान है कि जो मां कात्यायनी की पूजा करता है, माता रानी उसके कुल की रक्षा कर उद्धार करती हैं। मां कात्यायनी साधना एवं जप की महाशक्ति है। इस दौरान पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित अजीत शर्मा, अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, राजेंद्र धीमान, संजय राणा, राम गोपाल कश्यप, गीता, सुचेता, ममता, बबीता, बाला, कमलेश, कविता मौजूद रहे। वहीं, बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने पूजा-अर्चना के साथ ही मां कात्यायनी की महिमा का गुणगान किया।
ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री बगलामुखी मंदिर में आचार्य रोहित वशिष्ठ ने माता रानी का शृंगार कराया। तहसील शिव मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने पूजा कराई। इसी तरह आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर में सुबह और शाम के समय पूजा अर्चना की गई। इनके अलावा श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री मां काली मंदिर पहुंचकर सुबह और शाम को श्रद्धालुओं ने आराधना की। शाम को मां जगदंबा की आरती उतारी गई। इसके पश्चात भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने व्रत खोला।