फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mother Bala Sundari has a lot of belief here, devotees offered offerings in line

मां बाला सुंदरी की बहुत है मान्यता, श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर प्रसाद चढ़ाया

Thu, 18 Apr 2019 11:45 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Thu, 18 Apr 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mother Bala Sundari has a lot of belief here, devotees offered offerings in line
देवबंद में मां बाला सुंदरी के दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
देवबंद में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी की सिद्धपीठ पर चतुर्दशी को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आसपास ही नहीं दूर दराज से बड़ीं संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। साथ ही परिवार में सुख समृद्धि के लिए मन्नत मांगी। इस दौरान घंटे घड़ियालों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की तड़के करीब चार बजे से श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर कतारों में खड़े होने लगे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, घोड़ा बुगी, बाइक समेत अन्य वाहनों पर सवार होकर श्रद्धालु मां बाला सुंदरी के दर्शन करने के लिए देर शाम तक मंदिर पहुंचते रहे। भक्तों के जयघोष और घंटे घड़ियालों से मंदिर परिसर दिनभर गुंजायमान रहा।
विज्ञापन


भक्तों ने श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी के अलावा प्राचीन सिद्धपीठ श्री ग्यारह मुखी महादेव मंदिर, श्री विश्वकर्मा मंदिर, भक्त हनुमान जी मंदिर, मां काली और ध्यानु भक्त जी आदि पर भी माथा टेककर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. सतेंद्र शर्मा ने बताया कि चतुर्दशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई है। एसडीएम राकेश कुमार, सीओ अजेय शर्मा, और कोतवाल कुलदीप सिंह मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखाई पड़े। वहीं कई भक्तों ने मंदिर पर भंडारों का आयोजन भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं, बच्चों ने झूलों का उठाया आनंद
प्रसाद चढ़ाने के उपरांत महिलाओं, बच्चों और युवतियों की चाट पकौड़ी और खिलौनों की दुकान पर भीड़ लगी रही। जहां बच्चे झूलों का आनंद लेते नजर आए वहीं महिलाओं और युवतियों ने भी अपनी मनपसंद की चीजों की जमकर खरीदारी की। वहीं मेले के मद्देनजर मंदिर परिसर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। 


मेले में कई संगठनों की जनसेवा
भले ही नगरपालिका ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल का प्रबंधक कर रखा था बावजूद इसके कई समाजसेवी संगठन भी इस पुनीत कार्य में जुटे रहे। श्रद्धालुओं को संगठन के कार्यकर्ता पानी पिलाकर पुण्य कमाते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed