{"_id":"66ec6846c8250c7ee20e7c53","slug":"most-objections-received-regarding-bank-account-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-131827-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कृषक मेले में भूमि संशोधन व बैंक खाते की पहुंची सर्वाधिक आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कृषक मेले में भूमि संशोधन व बैंक खाते की पहुंची सर्वाधिक आपत्तियां
Thu, 19 Sep 2024 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर, देवबंद। सरकारी गन्ना विकास समिति में चल रहे कृषक मेले में आठवें दिन गन्ना संबंधी 94 आपत्तियां पहुंची। इनमें से गन्ना पर्यवेक्षकों द्वारा 78 आपत्तियों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
समिति के प्रभारी सचिव प्रेमचंद चौरसिया ने बताया कि कृषक मेला 22 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले में पहले दिन 62 शिकायतें पहुंंची थी। लेकिन उसके बाद समिति में अवकाश रहा। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को मेले में भूमि संशोधन और बैंक खाता की सर्वाधिक आपत्तियां पहुंची। पर्यवेक्षक मौके पर ही आपत्तियों का निस्तारण कर रहे हैं। ताकि किसानों को गन्ना सीजन शुरू होने पर कोई परेशानी न उठानी पड़ी।
मेले में गन्ना सर्वे सट्टा, बेसिक कोटा व गन्ना ढुलाई साधन से संबंधित आपत्तियों का कार्यालय दिवस के दौरान निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गन्ना पैदावार की रसीद और नये सदस्यों का ऑनलाइन पंजीकरण 30 सितंबर तक किया जाएगा। मेले में किसानों के लिए घोषणा पत्र भरने की सुविधा भी उपलब्ध है। इस मौके पर गन्ना पर्यवेक्षक आशीष वालिया, अमर तोमर, प्रमोद कुमार व रोहित कुमार आदि रहे।