{"_id":"5f25ae828ebc3e63dd0c0414","slug":"mosquitoes-flourishing-in-hospital-awareness-campaign-outside-saharanpur-news-mrt49421401","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में पनप रहे मच्छर, बाहर जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में पनप रहे मच्छर, बाहर जागरूकता अभियान
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शिविर में तैरता लारवा
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को चिकित्सा विभाग ने हाल ही में एक से 31 जुलाई तक मच्छरों के खात्मे के लिए संचारी रोग नियंत्रण माह चलाया है। दावा किया जा रहा है कि जिले भर में लोगों को जलभराव होने से रोकने और मच्छरों को पनपने नहीं देने के लिए जागरूक किया गया है। मगर शायद विभाग जिला अस्पताल परिसर में अभियान चलाना भूल गया। शनिवार को अमर उजाला ने जिला अस्पताल परिसर का लाइव कर वहां मच्छरों और लार्वा की स्थिति जानने का प्रयास किया। हालात हैरान करने वाले निकले। पेश है अस्पताल परिसर के हाल पर रिपोर्ट
अफसरों के दफ्तरों के बाहर जलभराव
अस्पताल परिसर स्थित सीएमओ डॉ. बीएस सोढी के दफ्तर के बाहर जलभराव मिला। इससे पहले जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ के दफ्तर के बाहर भी यही नजारा देखने को मिला। कर्मचारियों ने बताया कि यहां बरसात शुरू होने के दिन से पानी जमा है।
आवासीय क्षेत्र का भी हाल बुरा
चिकित्सकों और कर्मचारियों के आवासीय क्षेत्र में बड़ी घास उग आई है। महिला अस्पताल के ठीक सामने बनी दो मंजिला आवासीय इमारत की बगल में घास उगी है, जिसमें आवासों से निकलने वाला पानी भी जमा रहता है। यहां भी मच्छर खूब पनप रहे हैं, जिससे कर्मचारी ही परेशान हैं।
विज्ञापन
मेनहॉल में भारी संख्या में लार्वा मिला
आवासीय भवन की बगल में पेयजल की टंकी के पीछे मेनहॉल का ढक्कन खुला मिला। मेनहॉल में हजारों की संख्या में लार्वा मिला। इससे कुछ दूरी पर बर्न वार्ड के पास सेफ्टी टैंक का ढक्कन टूटा हुआ है। छत से पानी टपक रहा है, जिसकी वजह से मच्छरों की भरमार है।
संचारी रोग नियंत्रण माह सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इसमें चिकित्सा विभाग की टीमों ने गांव गांव घर-घर जाकर लोगों को घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने की सीख दी है। मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए जागरूक किया गया है। अस्पताल परिसर में यदि कहीं लार्वा है तो उसको खत्म कराया जाएगा।
शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी।

जिला अस्पताल में मलेरिया कार्यालय के बाहर भरा पानी- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में आवासीय कॉलोनी के पीछे गंदगी के हालात- फोटो : SAHARANPUR