फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mosquito sting weakened during the Corona period

कोरोना काल में कमजोर हुआ मच्छर का डंक

Thu, 19 Aug 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mosquito sting weakened during the Corona period
सहारनपुर। आज विश्व मच्छर दिवस है। मच्छर मानव जीवन के लिए खतरा भी है। ये डेंगू, मलेरिया, जीका वायरस, चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का जनक है। ये बीमारियां मनुष्य की जान ले सकती हैं। अच्छी बात यह है कि बीते 20 माह से जनपद में डेंगू और मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। इससे पहले हर साल मच्छरजनित रोगों की वजह से जिले में कई लोगों की मौत होती रही हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में मच्छरों के कारण जनपद में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप रहा। डेंगू से जिले भर में 200 से अधिक मौत हुई थीं। हालांकि चिकित्सा विभाग डेंगू को मानने से इनकार करता रहा था। बाद में चिकित्सा विभाग ने भी डेंगू के करीब 212 मामले आने की पुष्टि की थी, लेकिन मौत पर सहमत नहीं हुआ था। 2019 के बाद जनपद में डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है। इस वर्ष भी जून तक डेंगू के लक्षण किसी मरीज में नहीं देखे गए थे। जुलाई से डेंगू के लक्षण वाले मरीज आना शुरू हुए हैं। जिनकी जांच एसबीडी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हो सकी है। डेंगू और मलेरिया नहीं फैलने की प्रमुख वजह कोरोना को माना जा रहा है। कोरोना से बचाव को लेकर लोग सफाई के प्रति जागरूक हुए हैं। साथ ही नगर निकायों में सैनिटाइजेशन, एंटी लार्वा, चूना और मैलाथियान का अत्यधिक छिड़काव तथा फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

निगम स्तर से तैयारी
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि सफाई अभियान 12 महीने जारी रहता है। वहीं, मच्छरों के खात्मे के लिए एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान नगर निगम द्वारा चलाया गया है। जिसमें रोस्टर के हिसाब से प्रत्येक वार्ड में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग आदि कराई गई हैं। अब बृहस्पतिवार से मच्छरों के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। जिसमें सभी वार्डों को कवर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन तरह से हो रहा मच्छरों पर वार
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा चुका है। मच्छरों पर हम तीन तरह से वार करते हैं। पहला एंटी लार्वा का छिड़काव, दूसरा फॉगिंग और तीसरा बीडीटी का स्प्रे, जो घरों में किया जाता है। ब्लॉक स्तर के साथ ही नगर में टीमें बनाई गई हैं। ये सरकारी कार्यालयों में कूलर, एसी, गमलों और छत पर रखे खाली डिब्बों की जांच कर रही हैं। लार्वा मिलने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। अब बजट नहीं आता है, बल्कि सरकार सीधे कीटनाशक और सामान भेजती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed