Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Monkeys getting attacked in Kahran, residents are upset

काहरान में हमलावर हो रहे बंदर, क्षेत्रावासी परेशानी

Tue, 09 Nov 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Monkeys getting attacked in Kahran, residents are upset
मौहल्ला काहरान में बंदरो आतंक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर के मोहल्ला काहरान में नागरिक बंदरों के आतंक से परेशान हैं। आलम यह है कि महिलाएं और बच्चे अकेले छत पर नहीं जा सकते हैं। कई बार बंदर महिलाओं खासकर बच्चों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग नगर निगम से की है।
विज्ञापन

पुरानी चुंगी क्षेत्र स्थित मोहल्ला काहरान में बीते कई साल से बंदरों का आतंक है। यहां रहने वाले पीयूष कश्यप ने अमर उजाला को व्हाट्स एप के जरिये मोहल्ले की समस्या बताई। बताया कि दिन के साथ ही बंदर रात भर छतों पर मंडराते रहते हैं। लोग छतों पर कोई सामान या कपड़े तक नहीं फैला सकते हैं। बंदर कपड़े लेकर भाग जाते हैं। पानी के ओवर हैड टैंक के ढक्कन तक खोलकर फेंक देते हैं। शशि ने बताया बंदर हमलावर हो रहे हैं, जो छत पर जाने वाली महिलाओं और बच्चों पर हमला कर रहे हैं। अभी तक एक दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर चुके हैं। विक्की ने बताया बंदर छतों पर रखा सामान तो उठा ही ले जाते हैं। बाजार से सामान लेकर आने वालों से भी सामान झपटते हैं। संजीव ने बताया बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए क्षेत्रवासी कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं, मगर सुनवाई नहीं हो रही है। उनकी मांग है कि क्षेत्रवासियों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन

नगर निगम का काम सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले पशुओं को उठाकर गोशालाओं और कांजी हाउस भेजना है। बंदरों को हटाने का काम वन विभाग का है। ऐसे में वन विभाग के अधिकारी ही कुछ समाधान कर सकते हैं। - डॉ. संदीप मिश्रा, पशु चिकित्सक, नगर निगम सहारनपुर।

संजीव

संजीव- फोटो : SAHARANPUR

विक्की

विक्की- फोटो : SAHARANPUR

पीयूष कश्यप

पीयूष कश्यप- फोटो : SAHARANPUR

शशी

शशी- फोटो : SAHARANPUR

मौहल्ला काहरान में बंदरो आतंक

मौहल्ला काहरान में बंदरो आतंक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed