{"_id":"5f230a018ebc3e63c161f105","slug":"monitoring-of-rain-situation-in-hilly-region-employees-are-cautious-saharanpur-news-mrt4938837151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी क्षेत्र में बारिश की स्थिति पर नजर, सतर्क हैं कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी क्षेत्र में बारिश की स्थिति पर नजर, सतर्क हैं कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट (सहारनपुर)। पहाड़ी क्षेत्र में बारिश को लेकर हथनीकुंड बैराज पर कर्मचारी पूरी तरह से सतर्क हैं। बैराज पर घटते, बढ़ते जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। बताया गया कि अभी तक इतनी बारिश नहीं हुई, जिससे यमुना का जलस्तर बढ़ता, फिलहाल यमुना का जलस्तर सामान्य है। 80 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद ही यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति बननी शुरू होती है। इस स्थिति में बैराज से पूर्वी एवं पश्चिमी दोनों नहरों को बंद कर दिया जाता है।
बृहस्पतिवार को बैराज से सुबह 6 बजे 13 हजार 68 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद सुबह 11 बजे जलस्तर में बढ़ोतरी हुई और बैराज से 29 हजार 754 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, हालांकि दोपहर 12 बजे जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई और जलस्तर की स्थिति घटकर 18 हजार 656 रह गई। दोपहर 12 बजे के बाद फिर से जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर बाद करीब 3 बजे जलस्तर 27 हजार 160 क्यूसेक दर्ज किया गया। शाम चार बजे जलस्तर फिर घटना शुरू हो गया। चार बजे 21 हजार 48 क्यूसेक दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार को यमुना में जलस्तर की स्थिति
समय जलस्तर ( क्यूसेक में )
सुबह 6 बजे 13068
7 बजे 13068
8 बजे 14695
9 बजे 19660
10 बजे 19660
11 बजे 29754
दोपहर 12 बजे 18656
1 बजे 21774
2 बजे 27160
3 बजे 27160
4 बजे 21048
( नोट - हथनीकुंड बैराज से मिली जानकारी के अनुसार )