फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Money will rain today on Akshaya Tritiya, hope for bumper business

अक्षय तृतीया पर आज बरसेगा धन, बंपर कारोबार की उम्मीद

Mon, 02 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Money will rain today on Akshaya Tritiya, hope for bumper business
कोर्ट रोड पर अक्षय तृतीया के लिये सोनी की खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अक्षय तृतीया मंगलवार का मनाई जाएगी। इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही लोग वाहन भी खरीदते हैं। इसके लिए जिले भर में लोगों ने 440 दुपहिया और 20 चौपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग करा रखी है, जिनको लोग मंगलवार को खरीदें। वहीं, सराफा कारोबारियों को 30 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। कुछ लोगों ने विशेष आर्डर पर भी सोने के जेवरात तैयार कराए हैं।
विज्ञापन

बीते दो साल कोरोना संक्रमण की वजह से अक्षय तृतीया पर्व भी फीका रहा था, लेकिन इस बार अक्षय तृतीया पर्व को लेकर जहां लोगों में उत्साह है, वहीं व्यापारी भी खुश हैं। सहारनपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम शंकर सिंघल का कहना है कि जिले भर में अक्षय तृतीया पर मंगलवार को 30 करोड़ से अधिक कारोबार होने का अनुमान है। क्योंकि, लोग इस दिन सोना-चांदी के जेवरात खरीदने को लेकर पूछने भी आ रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें ज्योतिषाचार्यों से जानकारी मिली है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने को लेकर इस बार दुर्लभ संयोग भी बना है। वहीं, सराफा कारोबारी अजय शंकर सिंघल और अंकित जैन ने बताया कि इस बार बंपर कारोबार होने की उम्मीद है। क्योंकि, लोग बाजार में निकल रहे हैं और आर्डर पर भी जेवरात तैयार करा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, वाहनों के कारोबार में भी इजाफा होगा। दिल्ली रोड के ऑटो मोबाइल कारोबारी अजय वर्मा ने बताया कि उनके यहां 100 वाहन की एडवांस बुकिंग हुई है। ऑटो मोबाइल कारोबारी निपुण जैन ने बताया कि उनके यहां भी 50 अधिक दुपहिया और दस से अधिक चौपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। बेहट रोड के ऑटो मोबाइल कारोबारी शिवांक कुच्छल ने उनके यहां भी एडवांस बुकिंग हुई है। इसी तरह अनेक एजेंसियों पर जिले भर में 440 दुपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। इन वाहनों लोग आज अक्षय तृतीय पर खरीदेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद पर भी बिकेंगे वाहन
अक्षय तृतीया के साथ मंगलवार को ईद भी है। मुस्लिम समाज के लोग ईद के दिन नए वाहन खरीदते हैं। इसके साथ ही सोने-चांदी के जेवरात भी बनवाते हैं। एक साथ दोनों पर्व की वजह से बाजार में कारोबार में बंपर बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed