फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Modi government's surgical strike on black money: VK

काले धन पर मोदी सरकार का सर्जिकल स्ट्राइक : वीके

Thu, 10 Nov 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 10 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Modi government's surgical strike on black money: VK
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री को तलवार भेंट करते सिख समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि विदेशी ताकतों द्वारा भारत की अर्थ व्यवस्था को खोखला करने के लिए देश में जाली करेंसी का धंधा किया जा रहा था।
विज्ञापन


जिससे आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है। लोगों द्वारा टैक्स चोरी कर तिजोरियों में रखे गए काले धन पर मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक किया।  बुधवार को भायला गांव में जनसभा में जनरल वीके सिंह ने काले धन के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार जनता के हितों की कोई चिंता नहीं है। मुलायम के कुनबे में आपसी खींचतान चल रही है। वंशवाद की इस लड़ाई से जनता का नुकसान हो रहा है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। देश में सुशासन सिर्फ भाजपा ही ला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बुलंदियों के शिखर पर है। मोदी सरकार ने 500 व 1000 के नोट बंद कर काला धन रखने वालों तथा आतंकवादियों को फंडिग पहुंचाने वालों के खिलाफ सीधे सर्जिकल स्ट्राइक किया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा छेड़ी गई इस मुहिम में देश की जनता भाजपा के साथ है। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ही देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाकर अखंड भारत का निर्माण कर विश्व गुरु बनाएगी।

कार्यक्रम के संयोजक कर्नल राजीव सिंह ने लोगों का आभार जताया। जनसभा में पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर, बेहट विधायक महावीर राणा, रामपाल सिंह पुंडीर, मनीष त्यागी, राजपाल सिंह, अनिल सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।


इस मौके पर डा. महेंद्र सैनी, अनिरुद्ध त्यागी, डा. सुखपाल सिंह, रोहित त्यागी, नितिन गुप्ता, जिला मंत्री संदीप शर्मा, गजेंद्र सिंह पुंडीर, दीपकराज सिंघल, विकास पुंडीर, लक्की वर्मा  रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed