फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Modi and Yogi will try their hand in the sky

आसमान पर छाएगा मोदी और योगी का जादू

Mon, 15 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Modi and Yogi will try their hand in the sky
हकीकत नगर में मोदी की पतंग खरीदते बच्चे - फोटो : SAHARANPUR
आसमान में हाथ अजमाएंगे मोदी और योगी
विज्ञापन

सहारनपुर। वसंत पंचमी का पर्व आज मनाया जा रहा है। परंपरा के अनुसार इस त्योहार पर पतंगबाजी को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र वाली पतंग की मांग ज्यादा रही है। इसके अलावा पांच से लेकर 350 रुपये तक की पतंगों की युवाओं ने खरीदारी की है।
वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की अराधना की जाती है। मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों घरों पर कढ़ी-चावल या पीले रंग के चावलों का प्रसाद बनाए। जनपद में वसंत पंचमी पर खूब पतंगबाजी की संभावना है। सोमवार को शहर के प्रमुख लक्खीगेट स्थित पतंग बाजार में सुबह से लेकर देर रात तक युवाओं की भीड़ रही। युवाओं ने पांच से लेकर 350 रुपये तक वाली पतंगें खरीदी है। पतंग कारोबारी साजिद खान व मोनिस सिद्दीकी ने बताया कि पतंग और मांझे की खूब बिक्री हुई है।
विज्ञापन

सात फीट की पतंग, खूब हुई बिक्री
शहर में पॉलिथीन से बनी सात फीट वाली पतंग की बिक्री भी खूब हुई। इसकी कीमत 350 रुपये तक रही। युवाओं ने बड़ी संख्या में इन पतंगों को खरीदा है। इसके अलावा सामान्य तौर पर युवाओं ने पांच से 100 रुपये तक वाली पतंगे पसंद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद बिका चाइनीज मांझा
सहारनपुर। वसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर प्रतिबंध के बावजूद कई जगहों पर दुकानदार चाइनीज मांझा बेचते हुए नजर आए। शहर में नुमाइशकैंप, खलासी लाइन, शारदानगर, चिलकाना ेरोड, लक्खीगेट, चौधरी विहार, चंद्रनगर, गोविंदनपगर, किशनपुरा, ढोलीखाल, लोहाीनी सराय के अलावा कई जगहों पर चाइनीज मांझा बिका है। प्रशासन की ओर से यह मांझा प्रतिबंधित हैं। यह मांझा कई लोगों की जान ले चुका है। दो दिन पूर्व नुमाइकैंप निवासी हर्षित भारत माता चौक पर घायल हुए थे। इसके अलावा जिला अस्पताल पुल पर नवीनगर राजीव शर्मा, शारदानगर पुल पर सोनू कुमार व जितेंद्र कश्यप भी घायल हो चुके हैं। दो वर्ष चाइनीज मांझे की वजह से एक युवक और बालक की जान गई थी।

आज गूंजेंगी शहनाइयां
सहारनपुर। वसंत पंचमी पर शादियों का भी शुभ मुहूर्त है। ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री शिव बगलामुखी मंदिर के अधिष्ठाता रोहित वशिष्ठ और नवीनगर के ज्योतिषाचार्य अमित भारद्वाज ने बताया कि वसंत पंचमी पर शादियों का शुभ मुर्हूत हैं। जनपद में 300 से अधिक शादियां होने का अनुमान हैं। इसको लेकर होटल, बैंक्वेट हाल और धर्मशालाएं भी बुक हैं।

देहरादून रोड़ पर बसंत पंचमी के लिये स्कूटी पर पतंग लेजाती युवती

देहरादून रोड़ पर बसंत पंचमी के लिये स्कूटी पर पतंग लेजाती युवती- फोटो : SAHARANPUR

बसंत पंचमी के लिये पतंग खरीदते युवा

बसंत पंचमी के लिये पतंग खरीदते युवा- फोटो : SAHARANPUR

देहरादून चौक पर सात फुट की पतंग खरीदते युवा

देहरादून चौक पर सात फुट की पतंग खरीदते युवा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed