{"_id":"576adb564f1c1b0627b481b3","slug":"mobile-can-not-use-prisoners-in-jails","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेलों में मोबाइल यूज नहीं कर सकेंगे कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेलों में मोबाइल यूज नहीं कर सकेंगे कैदी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Prison Minister Ayub Ansari Talks
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर, उत्तर प्रदेश की सभी जेलों मबें जैमर लगाए जाएंगे, जिसके बाद कैदियों के मोबाइल या इंटरनेट का इस्तेमाल करने पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। यह जानकारी जेल मंत्री अयूब अंसारी ने दी।
वह बुधवार को सहारनपुर में रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने से पहले सर्किट हाउस में पत्रकारों से से रूबरू हुए। मंत्री अयूब अंसारी ने बताया कि पाबंदी के बावजूद जेलों में कैदियों द्वारा मोबाइल और इंटरनेट आदि का इस्तेमाल करने की शिकायतें मिलती आई हैं।
मगर भविष्य में कैदियों के मोबाइल या इंटरनेट का इस्तेमाल करने पर पूरी तरह ब्रेक लगने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सभी जेलों में जैमर लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए दस करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
विज्ञापन
सहारनपुर मंडल में सबसे पहले मुजफ्फरनगर की जेल में जैमर लगाया जाएगा। सहारनपुर की जिला जेल में उसके तुरंत बाद जैमर लगा दिया जाएगा।
इसके अलावा प्रत्येक जेल में आरो सिस्टम लगाया जाएगा, जिसका मकसद कैदियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। इसके लिए सरकार ने दो करोड़ रुपये जारी किए हैं। अंसारी ने प्रदेशभर की जेलों में कैदियों को मिलने वाले भोजन में भी गुणवत्ता लाने की बात कही।
बताया कि सभी जेलरों को जेलों के भीतर ताजी सब्जियां, ब्रांडेड मसाले आदि इस्तेमाल करने को कहा गया है। साथ ही जेलों में आधुनिक किचन भी बनाए जा रहे हैं।
बागपत की जेल में रामगोपाल यादव आधुनिक किचन का उद्घाटन कर चुके हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान सईद, इरशाद, गुलफाम, राकेश, नईम, पाशा, अकलम खान, प्रेम सिंह, फुरकान आदि रहे।