फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MNCU is ready at 20 CHCs including women hospital

Saharanpur News: महिला अस्पताल समेत 20 सीएचसी पर एमएनसीयू बनकर तैयार

Fri, 31 Jan 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
MNCU is ready at 20 CHCs including women hospital
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल और 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मदर एंड न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू वार्ड) बनकर तैयार हो गए हैं। ऑपरेशन के बाद प्रसूताओं और उनके नवजात एमएनसीयू वार्डों में रखा जाएगा। इससे उनकी बेहतर देखभाल हो सकेगी। अगले सप्ताह उद्घाटन होगा। इसके बाद एमएनसीयू वार्ड शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में नवजात शिशुओं के मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से चिकित्सालयों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। इसके लिए शासन के निर्देश पर जिला महिला अस्पताल और 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एमएनसीयू वार्ड बनाया गया है। इन वार्डों में प्रसूता महिलाओं और उनके बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए प्रसव के बाद रखा जाएगा। जहां वह 24 घंटे चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगी। यहां प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात किया जाएगा। खास बात यह है कि इन वार्डों को बेबी फ्रेंडली बनाया गया है। इस यूनिट में जन्म के समय कम वजन के बच्चों को जरूरत के अनुसार उपचार मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed