फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MMH College Ghaziabad and JB College Baraut became the winners

एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद और जेबी कॉलेज बड़ौत बने विजेता

Sun, 12 Dec 2021 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
MMH College Ghaziabad and JB College Baraut became the winners
जैन डिग्री कॉलेज में बास्केट बॉल टूनामेंट में विजेता टीम ट्राफी के साथ - फोटो : SAHARANPUR
एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद और जेबी कॉलेज बड़ौत बने विजेता
विज्ञापन

सहारनपुर। अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद और पुरुष वर्ग में जेबी कॉलेज बड़ौत विजेता बने हैं। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शनिवार की देर शाम तक चले। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने प्रतियोगिता की मेजबानी जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर को दी थी।

महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में एनसीपी कॉलेज नोएडा ने मेरठ कॉलेज मेरठ को तथा एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद ने जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद ने एनसीपी कॉलेज नोएडा को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि एनसीपी कॉलेज नोएडा उप विजेता बना। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला जेबी कॉलेज बड़ौत और डीजे कॉलेज बड़ौत के बीच हुआ, जिसमें जेबी कॉलेज की टीम विजेता रही, जबकि डीजे कॉलेज को उप विजेता पर संतोष करना पड़ा। समापन अवसर पर जेवी जैन कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव मोहित जैन तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने विजेता और उप विजेेता टीमों को सम्मानित किया। निर्णायकों में शरद पंवार, ऋषभ बत्रा, विवेक मैथ्यूज, पंकज कुमार, नीशु राणा, मनीष कुमार, सरिता प्रजापति, स्नेहा सारस्वत, कनिका लांबा और नाजिया रही। मोहित जैन ने सफल आयोजन के लिए बधाई दी। समापन अवसर पर शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. लोकेश कुमार, डॉ. ब्रह्मपाल सिंह, डॉ. संजय काम्बोज, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. वाईपीएस तोपाल, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. शशि नौटियाल तथा विश्वविद्यालय से भेजे गए पर्यवेक्षक डॉ. सहदेव मान और डॉ. छाया चौधरी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed