फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MLA demands oxygen for home isolating patients

विधायक ने की होम आइसोलेट मरीजों के लिए ऑक्सीजन की मांग

Tue, 04 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
MLA demands oxygen for home isolating patients
सहारनपुर। नगर सीट से सपा विधायक संजय गर्ग ने होम आइसालेशन में रह रहे कोरोना और सांस आदि के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था करने की मांग मंडलायुक्त एवी राजमौलि से की है। उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं को ऑक्सीजन सिलिंडर का पूल बैंक बनाने की अनुमति देने की भी मांग रखी है। साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाते हुए अपनी निधि से 200 सिलिंडर का पूल बैंक बनाकर जरूरतमंद मरीजों सिलिंडर उपलब्ध कराने की इच्छा भी व्यक्त की है।
विज्ञापन

बताया कि अनेक ऐसे मरीज हैं, जिन्हें घर पर ऑक्सीजन की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे रोगियों में अस्थमा, ब्रोकाइटिस आदि के मरीज हैं, जो पहले से ऑक्सीजन पर थे और सिलिंडर लिए हुए हैं। मगर वर्तमान में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऐसे मरीजों के लिए भी प्रशासन व्यवस्था करे। उन्होंने सुझाव दिया है कि होम आइसोलेट सभी प्रकार के मरीजों को ऑक्सीजन वितरकों से एक तय मूल्य पर ऑक्सीजन की आपूर्ति कराई जाए। कुछ स्वयंसेवी संस्थाएं भी ऑक्सीजन सिलिंडर का पूल बैंक बनाकर होम आइसोलेट मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराना चाहती हैं। उन्हें अनुमति दी जाए। साथ ही वह अपनी विधायक निधि से नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहारनपुर नगर निगम को नोडल अधिकारी बनाते हुए 200 सिलिंडर का पूल बैंक बनाकर, जरूरतमंद होम-आइसोलेटेड एवं गरीब मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की शुरुआत करना चाहते हैं। इस संबंध में उचित निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed