फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Miss printing in marksheet increased the tension of students

मार्कशीट में हुई मिस प्रिंटिंग ने बढ़ाई छात्रों की टेंशन

Wed, 26 Aug 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Miss printing in marksheet increased the tension of students
हाईस्कूल की मार्कशीट - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी दसवीं और 12वीं की मार्कशीटों में मिस प्रिंटिंग के कारण छात्रों की चिंता बढ़ी हुई है। छात्रों और अभिभावकों के नाम के साथ ही कॉलेजों तक के नाम गलत छपकर आ गए हैं।
विज्ञापन

एसडी इंटर कॉलेज में दसवीं और 12वीं की ज्यादातर मार्कशीट में कॉलेज का नाम गलत लिखा गया है। अंग्रेजी में नाम ठीक है, मगर हिंदी में एसडी की जगह एस ड इंटर कॉलेज है। ऐसे में छात्रों के साथ ही प्रधानाचार्य और शिक्षक भी परेशान हैं। अन्य कॉलेजों में भी आई अंकपत्र में छात्रों और अभिभावकों के नाम में कमियां हैं।
विज्ञापन

उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे का कहना है कि चूंकि प्रदेश भर के कई लाख विद्यार्थियों का अंकपत्र तैयार किया जाता है। ऐसे में कुछ विद्यार्थियों के नाम, पिता के नाम या कॉलेज के नाम सहित कुछ त्रुटि छपी हो सकती है, जो बड़ी बात नहीं है। जिन छात्रों की मार्कशीट में किसी तरह की गड़बड़ी है तो वह अपने कॉलेज प्रधानाचार्य के माध्यम से इसकी लिखित सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में करेंगे। इसके बाद विभाग उक्त के आधार पर बोर्ड को पत्र लिखकर मार्कशीटों को ठीक कराने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आ सकती हैं परेशानी
मार्कशीट में दर्ज नाम, पिता का नाम आदि में गलत स्पेलिंग या अन्य खामियां छात्रों के सामने भविष्य में कई बाधाएं खड़ी कर सकती हैं। नौकरियों के लिए आवेदन करने से लेकर ज्वाइन करने तक में मार्कशीट प्रस्तुत करनी होती है। अन्य दस्तावेजों के साथ नाम की स्पेलिंग का मिलान नहीं होने से परेशानी हो सकती है। इसके अलावा पासपोर्ट आदि के लिए आवेदन करने के लिए भी उक्त दस्तावेजों को मांगा जाता है। वहां भी स्पेंलिंग की गड़बड़ी समस्या पैदा कर सकती है।

इंटर की मार्कशीट

इंटर की मार्कशीट- फोटो : SAHARANPUR

इंटर की मार्कशीट

इंटर की मार्कशीट- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed