{"_id":"639d739ae4bc5775e90f6264","slug":"miscreants-escaped-after-shooting-two-students-deoband-in-daytime-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: देवबंद में बड़ी वारदात, दो छात्रों को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: देवबंद में बड़ी वारदात, दो छात्रों को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, मचा हड़कंप
Sat, 17 Dec 2022 01:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 17 Dec 2022 01:15 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के देवबंद में दो छात्रों को दिनदहाड़े गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवबंद में दिनदहाड़े बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां कोतवाली क्षेत्र में भायला-कुरडी मार्ग पर तीन बदमाशों ने दो छात्रों को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बदमाशों की तलाश की गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भायला निवासी और भायला इंटर कॉलेज के छात्र सिद्धार्थ (17) पुत्र प्रमोद और विनय (18) पुत्र राकेश शनिवार दोपहर कुरडी मार्ग पर जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवकों ने सामने से आकर उन पर फायरिंग कर दी। हमले में गोली लगने से दोनों छात्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: पुरुष टॉयलेट में फंसा था नवजात का खून से लथपथ शव, देखने वालों की कांप गई रूह, निर्दयी मां की तलाश जारी
सीओ रामकरण ने बताया कि सिद्धार्थ के पैर में और विनय के पेट में गोली लगी है। देवबंद से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों छात्र पैदल आ रहे थे। जबकि हमलावर बाइक पर सवार थे, जिन्होंने नकाब लगा रखा था। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।