फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Minister of State for Flood Control inspected studs under construction on Yamuna River

गंगोह में राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण

Fri, 24 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Flood Control inspected studs under construction on Yamuna River
सहारनपुर: गंगोह में ट्रैक्टर पर यमुना नदी पर किए गए बाढ़ बचाव कार्य का निरीक्षण करने के लिए जाते र - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप ने शुक्रवार को यमुना नदी पर बाढ़ से बचाव के लिए 17 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे निर्माणाधीन स्टड का निरीक्षण किया और साथ में मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी की बाढ़ से होने नुकसान को कम करने के लिए नदी का बहाव तटबंध बनाकर उतर से दक्षिण के बजाय पश्चिम से पूर्व की ओर कर दिया है, जिससे यमुना नदी की जलधारा का रुख बदलकर यूपी की तरफ हो गया है। इससे प्रति वर्ष यूपी के गांवों की हजारों बीघा जमीन जलमग्न हो जाने से फसलें बर्बाद हो जाती है। गांव सनौली, कल्लरहेड़ी, नानूवाला, किशनपुरा आदि के किसानों की गुहार पर राज्यमंत्री विजय कश्यप के प्रयास से 17 करोड़ की लागत से स्टड बनाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप विभागीय अमले के साथ कल्लरहेडी पहुंचे और निर्माणाधीन स्टड का मुआयना किया। अब तक सात स्टड तैयार हो चुके हैं। मौके पर जाने के लिए राज्यमंत्री को ट्रैक्टर पर सवार होना पड़ा। उन्होंने हर हाल में किसानों की बर्बादी रोकने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के एक्सईएन विकास चंद्रा, एसडीओ विकास त्यागी व जेई योगेश कुमार उनके साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक किरत सिंह व सत्यपाल सिंह आदि भी राज्यमंत्री के साथ रहे।

सहारनपुर:  गंगोह में यमुना नदी के किनारे पर बाढ़ बचाव कार्य की अधिकारियों एवं ग्रामीणों से जानकार

सहारनपुर: गंगोह में यमुना नदी के किनारे पर बाढ़ बचाव कार्य की अधिकारियों एवं ग्रामीणों से जानकार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed