फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Minister of State distributed Ayushman cards to eligible people in Kurdi and Sultanpur.

Saharanpur News: राज्यमंत्री ने कुरड़ी व सुल्तानपुर में पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड बांटे

Sun, 01 Oct 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Minister of State distributed Ayushman cards to eligible people in Kurdi and Sultanpur.
देवबंद। कुरड़ी और सुल्तानपुर गांवों में शनिवार को आयुष्मान कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने पात्र लोगों को आयुष्मान कार्डों का वितरण किया।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरड़ी में कार्यक्रम में 250 लोगों को आयुष्मान कार्डों का वितरण हुआ। राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि जरूरतमंद और गरीब तबके के लोगों को सरकार आयुष्मान कार्ड वितरित करके सराहनीय कार्य कर रही है। आयुष्मान कार्ड से पात्र परिवार पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज करा सकेंगे। कार्यक्रम में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाॅ. सुखपाल सिंह, देवबंद सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अजय कुमार त्यागी, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, नगरपालिका चेयरमैन विपिन गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह रोड, पूनम त्यागी, अशोक वर्मा व मुनेश त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरड़ी सुल्तानपुर में राज्यमंत्री ने बृजेश सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसका लाभ प्रत्येक पात्र परिवार को दिया जा रहा है। उन्होंने स्कूल के इंचार्ज अध्यापक व बीएलओ खुर्शीद अहमद सिद्दीकी से विद्यालय पंजिकाओं का निरीक्षण करने के साथ दैनिक व साप्ताहिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस मौके पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार, बास्तम के प्रधान कुलदीप त्यागी, शिवराज रोड, सोनित कश्यप, डॉ. मुनेश शर्मा, सोनू त्यागी, मनोज त्यागी, रिचा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed