फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Minister asked the Municipal Commissioner, why there was a delay in resolving the public problem

मंत्री ने नगरायुक्त से पूछा, जन समस्या के समाधान में क्यों हुई देरी

Wed, 01 Jun 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Minister asked the Municipal Commissioner, why there was a delay in resolving the public problem
-पंत विहार निवासी दिनेश गांगीयान ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा से की थी कर विभाग की शिकायत
विज्ञापन

-जनमंच में प्रत्येक मंगलवार को सुबह दस से 12 बजे तक सुनी जाएंगी नगर निगम संबंधी समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से एक व्यक्ति की कर से जुड़ी समस्या के समाधान में हुई देरी का कारण पूछा। नगर विकास मंत्री बुधवार को प्रदेश भर के नगर निगमों के साथ वर्चुअल संवाद कर रहे थे। उन्होंने सभी नगर निगमों को प्रत्येक मंगलवार को जन समस्याएं सुनने और उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।

पंत विहार निवासी दिनेश गांगीयान ने मंत्री से शिकायत की थी कि फरवरी 2018 में उन्होंने दो बार अपना गृह कर ऑनलाइन जमा कराया था। वह जमा कराए गए अतिरिक्त भुगतान को कर के रूप में ही समायोजित करने की मांग कर रहे थे। जिसमें कर विभाग के द्वारा देरी की जा रही है। बुधवार को वर्चुअल संवाद के दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने दिनेश की शिकायत का जिक्र करते हुए समाधान में देरी का कारण पूछा। नगरायुक्त ने देरी के कारण मंत्री को बताए और कहा कि समस्या का निस्तारण किया जा चुका है। नगरायुक्त ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी भी शिकायत के निस्तारण में देरी नहीं होगी। नगर विकास मंत्री ने सभी निगमों को निर्देश दिए कि ऐसे मामले अन्य निगमों में भी लंबित हों तो उनका निस्तारण करा लें। नगर विकास मंत्री ने सभी निगमों और निकायों के नगरायुक्तों, अधिशासी अधिकारियों से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहरों के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर विशेष साफ सफाई रखने के आदेश दिए। उन्होंने इस दौरान संभव पोर्टल का शुभारंभ किया। वर्चुअल संवाद के बाद नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपने पटल पर विशेष ध्यान दें और सुबह कार्यालय आते ही एक घंटा आईजीआरएस पोर्टल पर अपने विभाग से संबंधित शिकायतें देख लें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को जनमंच में प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक नगर निगम संबंधी शिकायतें सुनी जाएंगी। वर्चुअल संवाद के दौरान अपर नगर आयुक्त राजेश यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed