फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mining department broke ten years record in getting revenue

खनन विभाग ने राजस्व पाने में तोडा दस वर्षो का रिकार्ड

Sun, 04 Apr 2021 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Mining department broke ten years record in getting revenue
सहारनपुर। खनन विभाग ने राजस्व जुटाने में पिछले दस वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में खनन विभाग ने 74.88 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। जो दस वर्षों में सर्वाधिक और लक्ष्य का भी 115 प्रतिशत है। शासन ने 65 करोड़ रुपये का लक्ष्य दे रखा था।
विज्ञापन

खनन पट्टे शुरू कराने, अवैध खनन पर जुर्माना लगाने और कृषि भूमि पर खनन की परमीशन देने का असर दिखाई देने लगा है। इसके चलते खनन विभाग ने रिकार्ड राजस्व प्राप्त किया है। जनपद मेें जहां आठ खनन पट्टे चल रहे हैं, वहीं इस वित्तीय वर्ष में कृषि भूमि पर खनन के लिए 18 अल्पकालीन पट्टे भी स्वीकृत किए गए। इसके अलावा प्रवर्तन की कार्रवाई से भी पांच करोड़ रुपये का जुर्माना इस वित्तीय वर्ष में वसूला गया। साथ ही खनन विभाग को ईंट भट्ठों से भी रायल्टी के रूप में साढे़ तीन करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

इस वित्तीय वर्ष में खनन विभाग ने 74.88 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। जो न सिर्फ लक्ष्य का 115 फीसदी है बल्कि पिछले दस वर्षों में भी सर्वाधिक है। ऐसा आठ खनन पट्टे, कृषि भूमि पर खनन की 18 अनुमति दिए जाने से प्राप्त आय और प्रवर्तन की कार्रवाई में पांच करोड़ रुपये वसूले जाने से संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष कुमार, जिला खान अधिकारी।
खनन विभाग को प्राप्त राजस्व (करोड़ में)
वित्तीय वर्ष ------ लक्ष्य ------- प्राप्ति
2011-12 -------- 22.50 ------- 07.73
2012-13 -------- 22.50 ------- 55.60
2013-14 -------- 25.00 ------- 11.39
2014-15 -------- 25.00 ------- 13.91
2015-16 -------- 32.00 ------- 09.82
2016-17 -------- 32.00 ------- 06.51
2017-18 -------- 64.00 ------- 62.72
2018-19 -------- 65.00 ------- 09.95
2019-20 -------- 50.00 ------- 36.11
2020-21 -------- 65.00 ------- 74.88
नोट: खनन विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed