{"_id":"68cdab409f3fe4d4ea0e10bb","slug":"millions-spent-on-smart-city-dreams-yet-still-labeled-a-failure-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-158994-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्मार्ट सिटी के सपनों पर करोड़ों खर्च, फिर भी फिसड्डी का तमगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्मार्ट सिटी के सपनों पर करोड़ों खर्च, फिर भी फिसड्डी का तमगा
Sat, 20 Sep 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी अधिकारियों के शिथिल रवैये और परियोजनाओं की धीमी चाल के चलते सहारनपुर स्मार्ट सिटी योजना में उत्तर प्रदेश के पांच पिछड़े शहरों में भी सबसे निचले पायदान पर है। हाल ही में जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में इसका खुलासा हुआ।
स्मार्ट सिटी योजना को लांच करते हुए कहा गया था कि सरकार प्रत्येक वर्ष 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करेगी। योजना में सहारनपुर का चयन हुए साढ़े छह साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन परियोजनाएं आज तक लटकी हुई हैं। इतना ही नहीं, पहले योजना के तहत सहारनपुर पर करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च होने थे, लेकिन पीपीपी मोड पर होने वाले करीब 500 करोड़ के कार्यों के लिए निजी क्षेत्र की कंपनियां आगे नहीं आई। ऐसे में योजना 980 करोड़ रुपये की रह गई। अनेक परियोजनाओं की लागत भी कम की गई है। कुल 103 परियोजनाओं पर काम होना था, जिनमें से आज भी तीन परियोजनाएं अधूरी हैं। उन्हें दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का समय मिला है। उधर, जो परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं उनमें भी कई परियोजनाओं की हालत खराब है। जैसे स्मार्ट सिटी, मिनी स्टेडियम, 100 दुकानें आदि।
-- -- --
स्मार्ट सिटी सहारनपुर एक नजर में
-परियोजनाओं की संख्या-- -- -- -103
-कुल जारी की गई धनराशि-- -- -980 करोड़
-उपयोग की गई धनराशि-- -- -- -858.30 करोड़
-कार्य आदेश की लागत-- -- -- -- 931.83 करोड़
-प्रगतिधीन कार्य-- -- -- -- -- -- -64.04 करोड़
-पूरे हुए कार्य-- -- -- -- -- -- -- -867.79 करोड़
-- -- --
उत्तर प्रदेश के पांच आखिरी पांच स्मार्ट सिटी
शहर का नाम-- -- -- प्रगति
लखनऊ-- -- -- -- -98.40
अलीगढ़-- -- -- -- -97.72
कानपुर नगर-- -- -- 97.58
मुरादाबाद-- -- -- -- 97.37
सहारनपुर-- -- -- -- 92.34
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी योजना को लांच करते हुए कहा गया था कि सरकार प्रत्येक वर्ष 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करेगी। योजना में सहारनपुर का चयन हुए साढ़े छह साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन परियोजनाएं आज तक लटकी हुई हैं। इतना ही नहीं, पहले योजना के तहत सहारनपुर पर करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च होने थे, लेकिन पीपीपी मोड पर होने वाले करीब 500 करोड़ के कार्यों के लिए निजी क्षेत्र की कंपनियां आगे नहीं आई। ऐसे में योजना 980 करोड़ रुपये की रह गई। अनेक परियोजनाओं की लागत भी कम की गई है। कुल 103 परियोजनाओं पर काम होना था, जिनमें से आज भी तीन परियोजनाएं अधूरी हैं। उन्हें दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का समय मिला है। उधर, जो परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं उनमें भी कई परियोजनाओं की हालत खराब है। जैसे स्मार्ट सिटी, मिनी स्टेडियम, 100 दुकानें आदि।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी सहारनपुर एक नजर में
-परियोजनाओं की संख्या
-कुल जारी की गई धनराशि
-उपयोग की गई धनराशि
-कार्य आदेश की लागत
-प्रगतिधीन कार्य
-पूरे हुए कार्य
उत्तर प्रदेश के पांच आखिरी पांच स्मार्ट सिटी
शहर का नाम
लखनऊ
अलीगढ़
कानपुर नगर
मुरादाबाद
सहारनपुर