फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mercury Hits 43 Degrees Celsius; Heat and Heatwave Leave People Miserable

Saharanpur News: 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा, गर्मी और लू ने किया बेहाल

Wed, 20 May 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 20 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mercury Hits 43 Degrees Celsius; Heat and Heatwave Leave People Miserable
सहारनपुर। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसकी वजह से मंगलवार सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से ही मौसम साफ रहा। हवा गुम होने के कारण धूप सुबह से ही सताने लगी थी। सुबह दस बजे के बाद धूप में खड़े होना मुश्किल रहा। दोपहर में हवा चली, लेकिन वह लू में बदल गई। इसके बाद दिनभर ऊपर से चिलचिलाती धूप, नीचे सड़कों की तपिश और लू ने कामकाज के लिए घरों से निकले लोगों को परेशान किया। घरों के भीतर पंखों में भी राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम साफ रहने और तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है। यानी आगामी दिनों में गर्मी और सितम ढाएगी।

------
गर्मी से बचाव को यह करें
-गर्मी के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रतिदिन 12 से 15 गिलास पानी पिएं।
-खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज, घर की बनी शिकंजी, नींबू पानी का सेवन करें।
-जरूरत न हो तो धूप में निकलने से बचें।
-मजबूरी है तो दोपहर में छाता लगाकर और काला चश्मा पहनकर निकलें।
-सूती और लाइट रंग के कपड़े पहनें।
------
गर्मी में गहराया पेयजल संकट
गर्मी में पानी की खपत बढ़ते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। नगर निगम के जलकल अनुभाग में प्रतिदिन 50 से अधिक शिकायतें पानी न आने या दूषित पानी आने की पहुंच रही हैं। पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में पार्षद जलकल अनुभाग पहुंचे। उन्होंने पेयजल संकट की समस्या अधिकारियों के समक्ष रखते हुए निराकरण कराने की मांग की। अरोड़ा का आरोप है कि जलकल अनुभाग ने समय रहते इंतजाम नहीं किए। अब भीषण गर्मी में व्यवस्थाएं फेल हो रही हैं, जो संभल नहीं रही हैं, लोग बेहाल हैं। उनके साथ पार्षद अहमद मलिक, डॉ. अहतेशाम, नदीम अंसारी, फहाद सलीम, डॉ. मोहतसिम, फराज, नितिन जाटव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed