फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   mercury crosses 40, citizens are suffering due to heat

पारा 40 डिग्री के पार, गर्मी से नागरिक हाल बेहाल

Tue, 19 Apr 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
mercury crosses 40, citizens are suffering due to heat
सहारनपुर में बढ़ते तापमान और चलती गर्म हवाओ के बीच छाते के सहारे स्कूल से बच्चो को लाते परिजन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भीषण गर्मी लगातार बढ़ रही है। मंगलवार इस मौसम को सबसे गर्म दिन रहा है। तापमान बढ़ कर 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 19.00 डिग्री सेल्सियस रहा है। दिन में सूरज की तपिश से हवा लू बन कर शरीर को झुलसा रही है। दोपहर में लोग गर्मी और लू से बचाव के लिए मुंह और शरीर को ढक कर सड़कों पर निकले।
विज्ञापन

अप्रैल माह में ही गर्मी लगातार सितम ढहा रहा है। लू के थपेड़ों से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। ऐसे में गर्मी से बचाव के उपाय जरूरी है, नहीं तो यह गर्मी बीमार कर सकती है। मंगलवार को सुबह से ही मौसम काफी गर्म रहा। लू के थपेड़ों ने भीषण गर्मी का अहसास कराया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.2 रिकार्ड किया गया। यह तापमान इस मौसम का सबसे अधिकतम तापमान रहा। भीषण गर्मी से नागरिक हाल बेहाल हो रहे है। चिकित्सकों का कहना है कि दिन के समय प्रयास करें कि घर से कम ही निकले। यदि बाहर धूप में निकलना भी पड़े तो सावधानी जरूर बरतें, नहीं तो गर्मी शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।

सहारनपुर में बढ़ते तापमान और चलती गर्म हवाओ के चलते घंटाघर से स्कूटी पर चेहरा ढाककर जाती युवतिया?

सहारनपुर में बढ़ते तापमान और चलती गर्म हवाओ के चलते घंटाघर से स्कूटी पर चेहरा ढाककर जाती युवतिया?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed