फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Merchandise do candle march

व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च

Tue, 18 Apr 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 18 Apr 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Merchandise do candle march
कैंडल मार्च निकालते व्यापारी आैर स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दूध व्यवसायी राकेश अरोड़ा के हत्याकांड का ढाई माह बाद भी खुलासा न होने पर व्यापारियों ने परिजनों के साथ दिल्ली रोड पर कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारियों ने शीघ्र खुलासा न होने पर सहारनपुर बंद करने एवं आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सोमवार को व्यापारी एवं परिजन एकत्रित होकर दिल्ली रोड स्थित अनुपम स्वीट्स पर एकत्रित हुए और यहां से कैंडल मार्च शुरू किया। कैंडल मार्च दिल्ली रोड से कलक्ट्रेट तिराहा, कोर्ट रोड होते हुए दिवानी कचहरी पर पहुंच कर संपन्न हुआ।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि परिजनों ने पुलिस को अपेक्षित जानकारियां भी समय रहते दे दी थीं परंतु पुलिस राकेश अरोड़ा के हत्यारों का सुराग भी नहीं लगा पाई है। पुलिस हत्या के बाद से ही उन्हें लगातार शीघ्र खुलासे का आश्वासन देती आ रही है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि शीघ्र ही घटना का खुलासा नहीं हुआ तो सहारनपुर बंद किया जाएगा और आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस में रचित आनंद , अनमोल कालरा, शिवम बत्रा, अर्जुन अरोड़ा, रहुल झाम्ब, सतेंद्र राणा, साहिल नारंग, कपिल अरोरा, अभय राजपूत, विशाल, साहिब जुनेजा, राहुल मनचंदा, शिवांक मदान, करन मदान, रोहित गुलाटी, विशु चावला, उत्सव, निखिल, मनीष शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed