फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Memorandum given for repair of railway road

आईटीआई के प्रेक्टिकल की होगी वीडियो रिकॉिडिंग

Wed, 18 Nov 2020 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Memorandum given for repair of railway road
आईटीआई के प्रेक्टिकल की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग
विज्ञापन

सहारनपुर। आईटीआई (राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में 25 नवंबर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए इस बार सभी आईटीआई को सेल्फ सेंटर बनाया गया है। नकल को रोकने के लिए शासन ने अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी कराने के आदेश दिए हैं।
जनपद में कुल 129 आईटीआई हैं, जिनमें निजी और राजकीय दोनों शामिल हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू हो रही हैं, जो दो दिसंबर तक चलेंगी। जनपद में 25 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। अब से पहले परीक्षाओं के लिए सेंटर बना दिए जाते थे, मगर इस बार कोविड-19 के खतरे को देखते हुए शासन ने सेल्फ सेंटर की व्यवस्था की है। सेल्फ सेंटर पर नकल रोकने को वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए हैं। शाम के समय सभी सेंटर व्यवस्थापक वीडियो राजकीय आईटीआई सहारनपुर केे उपलब्ध कराएंगे। वीडियो उपलब्ध नहीं कराने वाले सेंटरों पर कार्रवाई होगी। अधिकारियों का मानना है कि वीडियोग्राफी अनिवार्य होने की वजह से नकल की गुंजाइश खत्म हो गई है।
विज्ञापन

------
आवेदन करें परीक्षक बनने के इच्छुक
पहली बार आईटीआई को सेल्फ सेंटर बनाया गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में परीक्षकों की जरूरत है। प्रत्येक सेंटर पर दो परीक्षक विभाग तैनात करेगा। परीक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थी 19 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के लिए राजकीय आईटीआई दिल्ली रोड पर संपर्क कर सकते हैं। मकेनिकल/इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रीकल, एचएसआई, ड्राफ्टमैन सिविल, ड्राफ्टमैन मकेनिकल, फिजियोंथरैपी, डेंटल लैब टेक्नीशियन आदि में आईटीआई व आठ वर्ष का अनुभव या डिप्लोमा व पांच वर्ष का अनुभव रखने वाला ही आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
34 आईटीआई ने नहीं दी जानकारी
जनपद में संचालित निजी आईटीआई में से 34 आईटीआई ऐसी हैं, जिन्होंने सेल्फ सेंटर बनने के लिए सहमति नहीं दी है। माना जा रहा है कि उनके पास प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने की व्यवस्था यानी लैब नहीं है। ऐसी आईटीआई के लिए राजकीय आईटीआई सरसावा, राजकीय आईटीआई देवबंद और राजकीय आईटीआई सहारनपुर को सेंटर बनाया गया है।

------
कोविड-19 के चलते इस बार प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए आईटीआई को सेल्फ सेंटर बनाया गया है। सेंटरों पर नकल ना हो। इसके लिए पहली बार वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है। इसके अलावा प्रत्येक आईटीआई पर दो-दो परीक्षक तैनात करने को हमें करीब 250 योग्य परीक्षक चाहिएं।
वीके सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed