फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Members of Bakiu Tomar took to the streets against the government

भाकियू तोमर के सदस्य सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे

Thu, 12 Dec 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Members of Bakiu Tomar took to the streets against the government
नागल में एसडीएम देवबंद राकेश सिंह और सीओ चौब सिंह को ज्ञापन देते किसान - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर/ बड़गांव/ नागल (सहारनपुर) । भाकियू तोमर से जुड़े किसानों ने बृहस्पतिवार को छुटमलपुर, बड़गांव और नागल में सड़क जाम कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने सात सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे।
विज्ञापन

छुटमलपुर के ज्योति किरण चौक पर मंडल प्रभारी अजय पुंडीर की अगुवाई में भाकियू तोमर से जुड़े किसानों ने आधा घंटा तक जाम लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला महासचिव प्रधान संजय काम्बोज, तहसील प्रभारी सदर राव सलीम, नगर अध्यक्ष हाजी सलीम, पुंवार का ब्लाक प्रभारी सुनील राणा ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है और पूंजीपतियों को संरक्षण दे रही है। गन्ने की पत्ती और पराली जलाने पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। तीन साल से गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया। उन्होंने गन्ने का मूल्य साढ़े चार सौ रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। जीरो बैलेंस पर बांड चालू करने, बिजली की दर कम करने, घटतौली बंद कराने सहित सात सूत्रीय ज्ञापन एसओ अमित शर्मा को सौंपा। ब्लाक उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, राव नसीम, राव इरफान, इखलाक सिद्दीकी, राव अनवार, सुशील राणा, राव साजिद, राव अली जान, शफीक अहमद, आबिद राव, सलीम जावेद, वीरेंद्र राणा मिंटु आदि रहे।
विज्ञापन

बड़गांव के महाराणा प्रताप चौक स्थित देवबंद-बड़गांव-नानौता मार्ग किसानों ने करीब 15 मिनट तक सांकेतिक जाम लगा कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगें दुहराई। यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष श्याम सिंह राणा ने कहा प्रदेश व केंद्र सरकार किसान विरोधी है। उनकी धान की फसल अभी तक घरों में पड़ी है। गत वर्ष का गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराया जाय तथा गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। जब तक किसान का पूरा गन्ना भुगतान न हो तब तक बैंक, तहसील, विद्युत विभाग की ओर से कोई वसूली मुकदमा न किया जाए। मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन एसओ बड़गांव भानू प्रताप सिंह को सौंपा । इस दौरान हिमांशु पुंडीर , रविंद्र कुमार, दीपक त्यागी, जिला महासचिव मोहन सिंह, वीर बहादुर सिंह, नवीन त्यागी, पवन त्यागी, पवन कुमार, भागमल राणा, अमित, सोनू राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागल में किसानों ने भाकियू तोमर गुट के बैनर तले बस स्टैंड पर सांकेतिक जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन जताया। किसानों ने मांगों को लेकर ज्ञापन एसडीएम देवबंद राकेश कुमार व सीओ देवबंद चोब सिंह को सौंपा। इस मौके पर अशोक त्यागी, अनिल राणा, नवीन त्यागी, रविंद्र चौहान, शाहनवाज खान, अरविंद त्यागी, सुशील चौधरी, सुखबीर सिंह आदि रहे।

बड़गांव में थानाध्यक्ष भानू प्रताप को ज्ञापन देते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता

बड़गांव में थानाध्यक्ष भानू प्रताप को ज्ञापन देते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

छुटमलपुर में सड़क जाम के दौरान गन्ने के साथ प्रदर्शन करते किसान

छुटमलपुर में सड़क जाम के दौरान गन्ने के साथ प्रदर्शन करते किसान- फोटो : SAHARANPUR

छुटमलपुर में एसओ अमित शर्मा को ज्ञापन देते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता

छुटमलपुर में एसओ अमित शर्मा को ज्ञापन देते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed