फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Member of the Safai Karamcharis Commission heard the problems of the cleaning workers

सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनीं

Tue, 08 Sep 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Member of the Safai Karamcharis Commission heard the problems of the cleaning workers
सहारनपुर सर्किट हाउस में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य को ज्ञापन देते सफाई कर्मी संगठन के पद? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने मंगलवार को सहारनपुर पहुंचकर सफाई कर्मियों की समस्याओं के संबंध में अधिकारियों के साथ वार्ता की। उन्होंने बताया कुछ समस्याएं हल हो गई हैं तथा अन्य समस्याओं के बारे में अधिकारियों से वार्ता की गई है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में उन्होंने नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की तथा सफाई कर्मचारियों को भी वहीं बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं। इनमें 11 सफाई कर्मियों को पूर्व में कार्य से हटाने का अहम बिंदु रहा, इसके संबंध में नगरायुक्त ने उन्हें बताया कि उक्त कर्मियों को वापस कार्य पर रख लिया है।
विज्ञापन

वहीं, उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ ने आयोग सदस्य को ज्ञापन सौंपा। इसमें संघ के मंडल अध्यक्ष डेविड ढिंगिया, जिलाध्यक्ष अविनाश बिरला, प्रीतम सिंह प्रेमी, नरेश ढिलोड, नाथीराम ढिलोड, रवि तेश्वर, रोहित, रमेश टांक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला वाल्मीकि सभा ने जताया रोष
सहारनपुर। शहर के मोहल्ला रामनगर पठानपुरा में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जिला वाल्मीकि सभा सहारनपुर की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन सूद ने सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य द्वारा सहारनपुर आगमन के दौरान नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मी यूनियनों के प्रतिनिधियों से वार्ता नहीं करने पर रोष जताया। बैठक में गौरव चौहान, रितेश कुमार, मनमोहन, राजा, पीयूष, अमित, गोरा, दीपक, राजन, जोगिंद्र, विकास, सुभाष, सिकंदर, प्रमोद, बंटी, ओमपाल, पिंकी, अनीता, पूजा और संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed