फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mega block canceled several trains, passenger suffering

मेगा ब्लॉक में कई ट्रेने कैंसल, यात्री बेहाल

Tue, 06 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 06 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mega block canceled several trains, passenger suffering
अंबाला से चंडीगढ़ के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण से जुड़े कार्य के कारण लगाए गए मेगा ब्लॉक के कारण सोमवार को कई ट्रेनें कैंसल हो गई जबकि कुछ अन्य गाड़ियों को डायवर्ट रूटों से निकाला गया। एक साथ कई ट्रेनों का संचालन बाधित होने के कारण रेलयात्री बेहाल रहे। गाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद में काफी संख्या में यात्री घंटों तक प्लेट फार्मों पर इंतजार करते रहे। दूसरी ओर, एक सप्ताह पहले ही इस मेगा ब्लॉक के बारे में जानकारी मिलने पर 4000 से अधिक यात्री ट्रेनों के टिकट भी कैंसल करवा चुके हैं।
विज्ञापन


मेगा ब्लॉक के कारण ये ट्रेनें रही प्रभावित
ट्रेनों में सहारनपुर नंगल डैम पैसेंजर, अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस, ऋषिकेश सहारनपुर पैसेंजर, अमृतसर हरिद्वार जन शताब्दी, श्रीगंगानगर ऋषिकेश एक्सप्रेस, अंबाला सहारनपुर पैसेंजर, कालका दिल्ली पैसेंजर, सहरसा अमृतसर एक्सप्रेस सहित कुछ अन्य ट्रेनें सहारनपुर से अंबाला और सहारनपुर से चंडीगढ़ के बीच कैंसल रही।
विज्ञापन


इनके अलावा 12231 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस को सहारनपुर तक चलाया गया।
वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक जवाहर सिंह ने बताया कि सुबह आठ से चार बजे के बीच अधिकतर ट्रेनों के कैंसल होने और डायवर्ट किए जाने से यात्रियों को कुछ परेशानी तो जरूर हुई है। लेकिन इसके बारे में यात्रियों को पूर्व में ही सूचना दे दी गई थी। इसलिए ज्यादातर मुसाफिर परेशान होने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed