{"_id":"5f29ace48ebc3e3ce273519a","slug":"meeting-dm-saharanpur-news-mrt494660611","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस को लेकर डीएम ने दिए दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस को लेकर डीएम ने दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर डीएम ने दिए निर्देश
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह नेे स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा 14 और 15 अगस्त को सभी नागरिक अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी करेंगे।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए गणमान्य व्यक्तियों, पुलिस विभाग और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों एवं भवनों पर रोशनी की व्यवस्था संबंधित विभाग द्वारा की जाएगी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को शहर में सफाई की व्यवस्था, प्रतिमाओं की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रात: आठ बजे एवं शिक्षण संस्थाओं पर प्रात: नौ बजे होगा। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण प्रात: साढे़ नौ से साढे़ दस बजे के बीच होगा। गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नगर मजिस्ट्रेट, घंटाघर चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर जिला विद्यालय निरीक्षक, देहरादून चौक पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनकपुरी चौक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर मुख्य विकास अधिकारी, पुल खुमरान स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर डिप्टी आरएमओ, लोहा बाजार में झांसी की रानी एवं शहीद स्मारक पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी माल्यार्पण करेंगे।
स्टेडियम में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, जाटव नगर बस्ती की डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर एआरटीओ (प्रवर्तन), माधव नगर/गढ़ी मलूक पार्क स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर जिला उद्यान अधिकारी और नुमाईश कैंप स्थित भारत माता की प्रतिमा पर उपनिदेशक कृषि प्रसार माल्यार्पण करेंगे। इनके अलावा सभी एसडीएम अपने तहसीलों के ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कराएंगे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस. चनप्पा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।