फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Meena's birthday celebrated in online workshop

ऑनलाइन कार्यशाला में मनाया मीना का जन्मदिन

Thu, 24 Sep 2020 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Meena's birthday celebrated in online workshop
छुटमलपुर में मीना का जन्मदिन मनाते प्राथमिक स्कूल नंबर दो के बच्चें - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बालिका सशक्तिकरण के प्रतीक यूनिसेफ कार्टून चरित्र मीना के जन्म दिवस के अवसर पर मुजफ्फराबाद में एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विकास क्षेत्र मुजफ्फराबाद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों एवं सुगम कर्ताओं ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी पूनम मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के साथ-साथ बालकों को भी जागरूक किया जाना आवश्यक है। मीना मंच के विषय में विस्तृत जानकारी भावना पांडे एवं दीपा धीमान ने दी। अंजली आर्य ने मीना एवं मिट्ठू के द्वारा बच्चों को कोरोना से बचने का संदेश दिया। संगीता गुप्ता, विजयलक्ष्मी और कविता धीमान आदि सुगम कर्ताओं एवं प्राची, सानिया, साची कांबोज, नदिया, कनक और अदीबा आदि बच्चों ने भी अपने विचार रखे। नीलू चोपड़ा, नूतन वर्मा, सीपी कर्णवाल ने अच्छे कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई दी। जिला समन्वयक आदित्य नारायण शर्मा ने कहा कि मीना के जन्मदिन को एक उत्सव की तरह मना कर सुगम कर्ताओं ने अपनी कर्मठता का एवं जागरूकता का परिचय दिया है। कार्यक्रम का संचालन साबिर अली ने किया। बीएसए रमेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

मीना के जन्मदिन पर जागरुकता पोस्टर के साथ बच्ची

मीना के जन्मदिन पर जागरुकता पोस्टर के साथ बच्ची- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed