फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Medal winner honored in Chhattisgarh

छत्तीसगढ में कांस्य पदक जीतने पर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित 17-52-10

Fri, 04 Nov 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Medal winner honored in Chhattisgarh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की पैदल चाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले जनपद के खिलाड़ी फरमान को मेडल पहनाकर और 25 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। साथ ही उनकी मां को शॉल भेंट किया गया।

कलक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय पर शुक्रवार को खिलाड़ी फरमान को सम्मानित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि जनपद के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस मेडल के मिलने से जनपद के अन्य खिलाड़ी भी प्रोत्साहित होंगे। गांव हौजखेड़ी निवासी फरमान ने पैदल चाल प्रतियोगिता के अंडर-23 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक जीता है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, संयुक्त निदेशक खान नवीन कुमार दास, प्रायोजक भूपेंद्र सिंह बिष्ट आदि कलक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed