फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married woman's body removed from grave, accused husband caught

कब्र से निकलवाया विवाहिता का शव, आरोपी पति दबोचा

Sun, 22 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body removed from grave, accused husband caught
कब्र से निकलवाया विवाहिता का शव, आरोपी पति दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में 62 फुटा रोड पर तंत्रमंत्र के चलते विवाहिता की हत्या करने आरोप के बाद पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अस्पताल में भर्ती हो गया था।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र में 62 फुटा रोड स्थित एक मस्जिद में इमाम उस्मान ने 12 मई की रात नींद में अपनी पत्नी हीना की छत से गिरकर मौत होने की बात मोहल्लेवासियों को कही थी। इसके बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। इस मामले में शनिवार को 62 फुटा रोड निवासी खुर्शीदा पत्नी इकराम ने एसएसपी से मुलाकात कर दामाद उस्मान, एक अज्ञात सहित चार के खिलाफ तंत्रमंत्र के चलते हीना की हत्या करने का आरोप लगाया था। खुर्शीदा ने बताया कि 12 मई को उस्मान ने खुर्शीदा को फोन किया और बताया कि उसकी पुत्री को सात मुंह वाली काली माता ने छत से गिराकर मार दिया है, जब खुर्शीदा और उसके रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा तो हीना की गर्दन पर धारदार हथियार लगने के निशान मिले थे।
विज्ञापन

इसके अलावा गले, नाक और कान सहित चेहरे पर चोट लगी थी। आरोपी ने मौके पर एक हंडी, कुछ मांस के टुकड़े और सिंदूर भी बिखेर रखा था। खुर्शीदा का कहना है कि उस समय उन्हें कुछ लोगों ने कहा कि मस्जिद की बदनामी होगी। इसलिए कानूनी कार्रवाई न करे। बाद में खुर्शीदा को पता चला कि मस्जिद में उस्मान के साथ मुखिया, फैजान और एक अज्ञात व्यक्ति भी रहता है। सभी ने मिलकर हीना की हत्या की है और छत से गिरकर हीना की मौत होना दर्शाया है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मंत्रमंत्र के चलते हीना की हत्या की गई। रविवार को कब्र से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके साथ ही थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने टीम के साथ आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने खुद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और खुद के चोट होना दर्शाया, लेकिन डाक्टर की जांच में स्पष्ट हो गया कि उस्मान को कोई चोट नहीं है। एसपी सिटी का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed