फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married woman's body found hanging from fan

पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 28 Apr 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from fan
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव घसौती में एक विवाहिता का शव घर में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका अपने पीछे तीन माह का बच्चा छोड़ गई है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सढ़ोली दुलीचंदपुर निवासी गुलाब सिंह की बेटी सरिता (25) की शादी वर्ष 2020 में गांव घसौती निवासी नवीन के साथ हुई थी। बुधवार देर रात सरिता का शव मकान में पंखे से लटका मिला। मृतका के पिता गुलाब सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि गांव घसौती में विवाहिता सरिता का शव घर में पंखे से लटका मिला है। अभी मायके वालो की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed