{"_id":"65f34e8c9e70b3303d0a04a4","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-120188-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Fri, 15 Mar 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
सरसावा। क्षेत्र के ग्राम छापुर में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पता लगने पर मायके पक्ष के लोग गांव और थाना सरसावा पहुंचे। उन्होंने दहेज की खातिर पति और ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
बृहस्पतिवार को देशराज ग्राम रहमतपुर थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ थाना सरसावा पहुंचे। देशराज ने बताया कि उसकी बेटी संगीता उर्फ चंदा का विवाह 10 वर्ष पूर्व ग्राम छापुर निवासी युवक के साथ हुआ था। उसकी बेटी कई दिनों से उन्हें फोन कर बता रही थी कि पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज की खातिर उसे परेशान कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी की मृत्यु हो चुकी है। पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने बिना किसी जानकारी दिए अंतिम संस्कार कर रहे हैं। वह जब गांव पहुंचे तो, बेटी के शव का अंतिम संस्कार हो चुका था। उन्होंने दामाद से बेटी की मौत की वजह पूछी तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। देशराज ने दामाद और बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर साक्ष्य छिपाने को अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।