{"_id":"647e2bee2cc514767c091292","slug":"married-woman-dies-in-maqbara-village-report-filed-on-in-laws-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-590-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मकबरा गांव में विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मकबरा गांव में विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 06 Jun 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
मृतक स्वाति (फाइल फोटो)
देवबंद। मकबरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। जानकारी मिलते ही गांव पहुंचे मायके वालों ने हंगामा करते हुए ससुरालियों पर पुत्री की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति और सास-ससुर के खिलाफ धारा 304 बी में मामला दर्ज कर लिया है।
थाना गागलहेड़ी के गांव दीनारपुर निवासी स्वाति (25) का विवाह करीब ढाई साल पहले देवबंद के मकबरा गांव निवासी सचिन के साथ हुआ था। स्वाति के एक बेटी है। गांव में सोमवार की सुबह स्वाति का शव घर के कमरे में पंखे से चुनरी के सहारे लटका मिला। ससुराल वालों ने इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को देकर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद मायके वाले मकबरा पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ रामकरन सिंह और कोतवाल एचएन सिंह भी पुलिस बल के साथ मकबरा पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। मृतका के भाई रवि ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि उनकी बहन के साथ ससुराली मारपीट करते थे। विगत रात्रि बहन ने फोन कर उसे ससुराल से ले जाने की बात कही थी। लेकिन सुबह उठते ही उन्हें बहन की मौत की सूचना मिल गई। पुलिस ने रवि की तहरीर पर पति सचिन, ससुर बाबूराम व सास प्रेमवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा मौत के सही कारणों का पता
मृत्यु के सही कारणों की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी सहारनपुर