फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Markets decorated for Dhanteras and Deepawali

धनतेरस और दीपावली को लेकर सज गए बाजार

Wed, 23 Oct 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Markets decorated for Dhanteras and Deepawali
सहारनपुर में कैंडल से सजे बाजार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दीपावली और धनतेरस के लिए बाजार सज गए हैं। विभिन्न कंपनियों और कारोबारी ग्राहकों को लुभाने के लिए फेस्टिवल ऑफर दे रहे हैं। बाजार में जहां सजावट के लिए रंग-बिरंगी लाइटें आई है, वहीं कागज की झालरों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवरात और ऑटो मोबाइल के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व की शुरूआत 25 अक्तूबर से धनतेरस से हो रही है। इस दिन को शुभ मानकर लोग बर्तन और आभूषणों की जमकर खरीदारी करते हैं। 26 अक्तूबर को छोटी और 27 को बड़ी दीपावली मनाई जाएगी। त्योहार के लिए इलेक्ट्रानिक्स, गिफ्ट आइटम, लकड़ी के सामान, सोने-चांदी जेवरातों की दुकानें और टू व फोर व्हीलर की एजेंसियां सज गई हैं। कुछ लोगों ने धनतेरस के लिए वाहन खरीदने के लिए बुक कराने भी शुरू कर दिए हैं। शहर में कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, हकीकत नगर, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, सराफा बाजार, नया बाजार, कक्कड़ गंज, चौकी सराय, दालमंडी पुल आदि जगहों पर सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई देने लगी है। ग्राहकों को रिझाने के लिए आभूषण और बर्तन कारोबारियों ने 20 प्रतिशत की छूट के ऑफर दिए हैं। इसके अलावा रंग-बिरंगी लाइटें, कंडील और कागज वाली झालर को खूब पसंद किया जा रहा है। चौकी सराय स्थित झालर और कंडील कारोबारी नसीम अहमद ने बताया कि सजावट के सामान की खूब बिक्री हो रही है। बाजार में कई तरह कि नई प्रकार की झालरें आई है, जो कागज में लगे मोतियों से बनी हैं। पतंग के कागज वाले कंडील की ज्यादा मांग है, जिसकी कीमत साइज के हिसाब से 100 रुपये लेकर 800 रुपये तक है।
विज्ञापन

ऑटो मोबाइल की एडवांस बुकिंग
दिल्ली रोड स्थित टू व्हीलर एजेंसी के स्वामी अजय वर्मा ने बताया कि कंपनी की ओर से पांच से दस हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। इस बाजार में काफी रौनक हैं, उनके यहां 300 एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। टू और फोर व्हीलर एजेंसी के स्वामी निपुण जैन ने बताया कि ग्राहक एजेंसी पर आ रहे हैं, जो कंपनियों की ओर से दी जा रही स्कीमों की जानकारी लेने के साथ ही एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने-चांदी के सिक्के और लक्ष्मी-गणेश की ज्यादा मांग
कोर्ट रोड के सराफा कारोबारी गौतम शंकर ने बताया कि दीपावली को लेकर बाजार में सोने-चांदी की बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और सिक्कों की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा लोग जेवरात की बुकिंग भी करा रहे हैं। पुराने शहर के कारोबारी राम राजीव सिंघल ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बाजार में अभी तक ग्राहक कम है।

मिट्टी के फैंसी दीपकों की मांग
बेरीबाग निवासी कुम्हार संजीव पारुथी ने बताया कि उनके यहां मिट्टी के दीपक तैयार किए जा रहे हैं, वह अभी तक 20 हजार से अधिक मिट्टी के कलर और मोती लगे दीपक बनाकर बाजार में दुकानों पर सप्लाई कर चुके हैं। मिट्टी के फैंसी दीपकों को ज्यादा पसंद किया रहा है। दाल मंडी पुल के दीपक बेचने वाले नदीम ने बताया कि हर वर्ष की तरह मिट्टी के दीपकों की ही मांग ज्यादा है। इसके अलावा मिट्टी के मंदिर पूजन के लिए लोग खरीद रहे हैं।

सहाबनपुर में दीपावली पर सजा बाजार

सहाबनपुर में दीपावली पर सजा बाजार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed