{"_id":"5e6e5d128ebc3ea813720ed0","slug":"market-effect-saharanpur-news-mrt473743936","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का डर, बाजार हुआ प्रिभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का डर, बाजार हुआ प्रिभावित
विज्ञापन
कोरोना का डर, बाजार हुआ प्रभावित
सहारनपुर। चीन से फैले कोरोना वायरस का असर रविवार को बाजार भी साफ नजर आ रहा है। रविवार को छुट्टी होने के बाद भी अधिकांश बाजारों में दुकानों पर ग्राहक नहीं है। लोग कोरोना के डर से मार्केट में जाते हुए डर रहे हैं। कोरोना के कारण व्यापार भी प्रभावित हो गया है।
रविार को महानगर के नेहरू मार्केट, शहीर गंज बाजार, मोर गंज बाजार, चौक फव्वारा, नखासा बाजार, रायवाला बाजार, कोर्ट रोड आदि बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा ग्राहक बहुत कम संख्या में दिखाई दे रहे हैं। सराफा बाजार के सराफा कारोबारी व अखंड़ वंदेमातरम मिशन के राष्ट्रीय महामंत्री शेखर कर्णवाल का कहना है कि कोरोना वायरस के फैलने के बाद से बाजारों में ग्राहकों की संख्या बहुत कम हो गई है। सराफा बाजार इसका असर पड़ा है।
श्रीराम चौक के कपड़ा व्यापारी मानस कपूर का कहना है कि कोरोना वायरस के भारत में दस्तक देने के बाद से सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया। हालांकि, सहारनपुर में अभी ऐसा कोई केस सामने नहीं आया है, लेकिन लोग कोरोना वायरस को लेकर भयभीत है। इससे कपड़े का कारोबार में काफी गिरावट आई है। स्थानीय ग्राहक के अलावा आसपास के जिलों आने वाले छोटे व्यापारी भी बाजार में कपड़ा खरीदने नहीं आ रहे हैं। कोर्ट रोड दवा और जनरल स्टोर कारोबारी संजय खेड़ा का कहना है कि जरूरी सामान खरीदने के लिए लोग बाजार में आ रहे हैं, लेकिन उन ग्राहकों की संख्या भी बहुत कम है। पहले ही चीन से माल न आने पर व्यापारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन जब से भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोग सामने आए हैं, उसके बाद से व्यापार ज्यादा असर पड़ा है। ग्राहक मार्केट में नहीं आ रहे हैं।