{"_id":"c1bbef79ddcf037d1580ee4a7c3a5067","slug":"marathon-events-in-memory-of-the-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों मरे लोगों की याद में मैराथन दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों मरे लोगों की याद में मैराथन दौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड डे ऑफ रिफरेंस फोर रोड सेफ्टी विक्टिम्स के अवसर पर संभागीय परिवहन विभाग, यातायात विभाग, खेल विभाग और ऑल इंडिया क्राइम रिफार्म्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
मैराथन दौड़ का शुभारंभ डीएम पवन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर परिवहन निगम के बस स्टैंड, घंटाघर, अंबाला रोड और फायर ब्रिगेड से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची। दौड़ में 356 बालकों और 95 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में अक्षय कुमार पहले, अनित कुमार दूसरे, रजनीश कुमार तीसरे, अंकित गुप्ता चौथे, फरमान अली पांचवें और विवेक छठे स्थान पर रहे।
बालिकाओं में छवि यादव ने पहला, कनिका ने दूसरा, अंजली ने तीसरा, तानिया ने चौथा, शीतल चौहान ने पांचवां और पूजा ने छठा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान एसपी ट्रैफिक ओमवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी, एआरटीओ (प्रशासन) रमेश कुमार चौबे, एआरटीओ (प्रवर्तन) डीके सिंह, सीओ सिटी सुधीशचंद शंखधर, एसके मिश्रा, घनश्याम आदि थे।
विज्ञापन
उधर, यातायात विभाग ने संभागीय परिवहन विभाग के साथ मिलकर बच्चों को साथ लेकर चौराहों पर राहगीरों को सड़क हादसों से बचने की सीख दी। इस दौरान वाहनों की चेकिंग भी की गई, जिसमें 14 वाहनों के चालान किए गए, एक वाहन सीज किया गया तथा 13 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया। नो पार्किंग में वाहन स्वामियों से जुर्माने के रूप में 35000 रुपये वसूले गए।