फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   many sapayie joined bsp

कई सपाई हाथी पर हुए सवार

Wed, 17 May 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 17 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
many sapayie joined bsp
बसपा में शामिल होते सपाई। - फोटो : Joining the BSP
सहारनपुर में सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष और छह सभासद हाथी पर सवार हो गए है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री  काजी रशीद मसूद ने कहा है कि बसपा ही सांप्रदायिक ताकतों को रोक सकती है।
विज्ञापन


बसपा सर्व समाज को साथ लेकर चल रही है। कोई किसी के साथ ज्यादती करेगा तो बसपा चुप नहीं बैठेगी पीड़ित का साथ दिया जाएगा। काजी रशीद मसूद मंगलवार को नवाब गंज चौक के पास स्थित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी घटना का रिएक्शन गलत है। शब्बीरपुर की घटना का भी सेंटीमेंटल रिएक्शन हुआ है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी बसपा का हिस्सा नहीं है। लेकिन पीड़ित का साथ बसपा देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष फैजानुर्रहमान छह सभासदों सहित बसपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सेक्यूलर हिंदू ठगा सा महसूस कर रहा है। ऐसे में साढ़े 47 प्रतिशत दलित, मुस्लिम एवं सेक्यूलर हिंदू एक होकर बसपा की सरकार बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि सड़क दूधली बवाल में न तो गांव का कोई दलित था और न ही मुस्लिम। वहां तो सांसद राघव लखनपाल और उनके साथियों ने खुली गुंडागर्दी दिखाई।

बसपा में शामिल होने वालों में  पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष फैजानुर्रहमान के साथ सभासद मसूद कुरैशी, फजलुर्रहमान, अब्दुल खालिक, इमरान सैफी, नौशाद राजा, ललित सूद के अलावा कयूम साबरी, हाजी सईद, सादा हसन, मोहम्मद कामल, हाजी अकीलुर्रहमान, मो. इकरार, तंजीम नवाज, चौधरी


आलिम आदि रहे। काजी शादान मसूद, नरेश गौतम, रकम सिंह सैनी, पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा ,जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, प्रताप सिंह, लोधी कुमार, कुलदीप बालियान, योगेश कुमार, शराफत खान, मियां बबलू जैदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed