{"_id":"5f5d13d48ebc3e56667ec181","slug":"many-posts-in-the-district-changed-again-saharanpur-news-mrt50101871","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में फिर से बदले कई चौकी प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में फिर से बदले कई चौकी प्रभारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा ने फिर से कई पुलिस चौकी प्रभारी इधर से उधर कर दिए। एसएसपी ने 12 उप निरीक्षकों के कार्यस्थल बदले हैं। दो दिन पहले ही अपराध नियंत्रण और विवेचना में लापरवाही पर चंद्रनगर पुलिस चौकी प्रभारी शाह आलम और सीडकी पुलिस चौकी प्रभारी इंद्रसेन को निलंबित किया जा चुका है।
एसएसपी ने थाना बड़गांव की मोरा चौकी प्रभारी प्रदीप यादव को राकेश केमिकल चौकी का प्रभारी बनाया है। थाना गागलहेड़ी की काली नदी चौकी से गुलाबचंद को चंद्र नगर चौकी,थाना नकुड़ के उप निरीक्षक इंद्रपाल सिंह को काली नदी चौकी,थाना कुतुबशेर की उप निरीक्षक स्वाति रानी को थाना तीतरो की बहलोलपुर चौकी, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक कामरान त्यागी को सीडकी चौकी प्रभारी बनाया है।
शिकायत जांच प्रकोष्ठ प्रभारी ओमवीर सिंह को देवबंद की गोपाली चौकी,मंगलौर चौकी प्रभारी नंदकिशोर शर्मा को गंगोह की कुंडा कलां चौकी, चिलकाना की पठेड चौकी प्रभारी शशांक गिरि को मंगलौर चौकी,फतेहपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज कुमार को देवबंद की घलौली चौकी, इनके अलावा पुलिस लाइन से मनोज कुमार को पठेड चौकी, मंडी से उप निरीक्षक मनोज कुमार को देवबंद की राज्जुपुर चौकी, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अमित कुमार को मोरा पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया है।