फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many people were injured including groom by beaten during a wedding ceremony in Deoband

UP: दूल्हे और उसकी बहन समेत कई को किया घायल, दुल्हन के साथ धक्का-मुक्की, जेवर भी छीने, ये है पूरा मामला

Sat, 03 Feb 2024 06:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Feb 2024 06:43 PM IST
सार

Saharanpur News : शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान दूल्हे और उसकी बहन समेत कई लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। वहीं, दुल्हन के साथ धक्का-मुक्की की गई और उसके जेवर भी छीन लिए।

विज्ञापन
Many people were injured including groom by beaten during a wedding ceremony in Deoband
मारपीट में महिला घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के देवबंद में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने दूल्हा और उसकी बहन सहित कई मेहमानों को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि दुल्हन के साथ धक्का-मुक्की गई और उसके जेवर भी छीन लिए गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


लालवाला स्थित हरिनगर निवासी दारा सिंह के बेटे बृजेश की शुक्रवार को हाईवे पर बैंक्वेट हाल में बरात गई थी। शादी समारोह चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान बरात में शामिल कुछ युवकों ने वहां छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब दूल्हे ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बीच-बचाव के लिए आई दूल्हे की बुआ की लड़की रीना और कई अन्य मेहमानों को भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गठबंधन के भीतर बड़ा संकट: इन सीटों पर फंसा पेंच, क्या चुनाव से पहले बढ़ेगी अखिलेश और जयंत की टेंशन?

विज्ञापन
विज्ञापन

बृजेश का आरोप है कि उस समय तो मामला निपट गया, लेकिन जब बरात घर लौटी तो उक्त युवकों ने वहां दुल्हन के साथ धक्का-मुक्की की और उसके जेवर भी छीन लिए। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गौतम का कहना है कि बृजेश की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: शादी के 16 साल बाद पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, शव कंबल में लपेटा, ताला लगाकर पति घर से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed