फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many people from external districts reached Gangoh, checkup not conducted

गंगोह पहुंचे बाहरी जनपदों से कई लोग, नहीं कराई जांच

Fri, 03 Apr 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Many people from external districts reached Gangoh, checkup not conducted
गंगोह। बाहर से आए लोगों को लेकर गांव में डर का माहौल है। बाहर से आए लोग सूचना नहीं दे रहे।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव बंदाहेड़ी में 25 मार्च के बाद दो युवक जिले के बाहर से आकर अपने घरों में रह रहे हैं। चार युवक बाहर नौकरी करते थे। लॉक डाउन के दौरान यह अभी अपने घर आए हैं। ग्राम प्रधान बबलेश का कहना है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर गांव आए युवकों की जानकारी उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को दी थी, लेकिन इसके बावजूद किसी ने भी गांव आकर उक्त युवकों की जांच पड़ताल नहीं की। इसके अलावा गांव पखनपुर में बाहर से आए चार युवकों ने गंगोह सीएचसी पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। लखनौती में भी बाहर से 11 युवकों के आने की सूचना है। जिन्होंने अपनी स्वास्थ्य जांच नहीं कराई। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार का कहना है कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं। उन्हें गंगोह सीएचसी पहुंचकर जांच करानी चाहिए। उधर, गंगोह कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि बाहर से आया कोई भी व्यक्ति जांच नहीं कराता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed