फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many organizations associated with the fee waiver movement

फीस माफी के आंदोलन से जुड़े कई संगठन

Tue, 25 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Many organizations associated with the fee waiver movement
सहारनपुर में हकीकत नगर धरना स्थल पर अभिभावक संघर्ष समिति के धरने पर सर्मथन देने पहुंचे कांग्रेस? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन अवधि की फीस माफ किए जाने की मांग को लेकर अभिभावक संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को कांग्रेस व रालोद के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं विधायक ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में धरना जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चौधरी और अन्य पदाधिकारियों, कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद, कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष शशि वालिया, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या ने समर्थन दिया। इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस इस आंदोलन में पूर्ण रूप से अभिभावकों के साथ हैं और आर्थिक तंगी के इस दौर में फीस माफ होनी चाहिए। विनय कुमार ने कहा अभिभावकों का पूरा समर्थन किया जाएगा। विधायक नरेश सैनी, शशि वालिया, पूर्व मंत्री शायान मसूद ने कहा लॉकडाउन में जब स्कूल खुले ही नहीं तो अभिभावक फीस किस बात की दें। संजय वालिया ने कहा कि दो दिन पूर्व बसपा सांसद हाजी फजलुरर्हमान, सपा जिलाध्यक्ष रुद्रसैन के अलावा कई व्यापारी संगठन भी आंदोलन में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने 28 अगस्त को कलक्ट्रेट में होने वाले सामूहिक प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान मुकेश तोमर, फरहाद गाड़ा, सलीम अख्तर, संयोगिता मांगेराम कश्यप, अरुण राणा, सलीम, राजपाल सिंह, ममता शर्मा, बालेश्वर त्यागी, मोहम्मद आरिफ, चौधरी मेवाराम, अनूप सिंह, आमिर, रघुवीर सिंह, शिव कुमार सैनी, सोनवीर सिंह, सुखबीर सिंह हाजी मोहम्मद अहमद, राजू सुखीजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed