{"_id":"63221e6e180e4f4df4499fc5","slug":"many-animals-get-sick-due-to-the-lumpy-in-chakreti-saharanpur-news-mrt6052859125","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरहेटी में दी लंपी वायरस ने दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरहेटी में दी लंपी वायरस ने दस्तक
विज्ञापन
चकहरेटी में दी लंपी ने दस्तक
सहारनपुर/पुवांरका। चकहरेटी में भी लंपी ने दस्तक दे दी है। कई पशुओं में लंपी के लक्षण नजर आ रहे हैं।
चकहरेटी निवासी ऋषिपाल कश्यप की गाय में दो दिन पूर्व लंपी के लक्षण देखने को मिले थे, जिसका उन्होंने प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन मंगलवार शाम को गाय की मौत हो गई। वहीं राकेश सैनी की गाय भी लंपी की चपेट में है। जिसका वह इलाज निजी चिकित्सक से करा रहे हैं। पशु पालक राजेंद्र यादव, मनीष यादव, अतर सिंह सैनी, राजू यादव, कुलवीर यादव का कहना है कि आसपास के क्षेत्र खुर्द, जमालपुर, सलेमपुर, सिंभालका में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओं को टीके लगाए जा रहे हैं, लेकिन चकहरेटी में लंपी तेजी से अपनी दस्तक दे रहा है वहां किसी पशु चिकित्सक का ध्यान नहीं है। संवाद