{"_id":"66f71d211ba31083070ad4a0","slug":"manjeet-notiyal-appeared-in-the-court-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-132488-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अदालत में पेश हुए मंजीत नोटियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अदालत में पेश हुए मंजीत नोटियाल
Sat, 28 Sep 2024 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर से सटे गांव रामनगर में हुई हिंसा के मामले में भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नोटियाल अदालत में पेश हुए। दूसरे पक्ष के सरकारी अधिवक्ता गवाहों के बयान दर्ज नहीं करा पाए। अदालत ने सुनवाई के लिए 28 अक्तूबर की तारीख दी है।
थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव शब्बीरपुर में हुए दंगे की आंच शहर से सटे गांव रामनगर तक पहुंची थी। यहां 21 मई 2017 को हिंसा हुई थी। गुस्साए लोगों ने कई वाहनों को फूंक दिए थे। इस मामले में चार केस दर्ज हुए थे। मुकदमे अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या आठ की अदालत में विचाराधीन है। मामले में शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नोटियाल अदालत में पेश हुए, जबकि सरकारी अधिवक्ता अपने गवाहों के बयान दर्ज नहीं करा पाए। अब सुनवाई के लिए अदालत ने 28 अक्तूबर की तारीख दी है।