फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   mango farmer in loss

तेज हवा बारिश से आम की फसल को काफी नुकसान

Sun, 05 Jul 2020 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
mango farmer in loss
तेज हवा बारिश से आम की फसल को नुकसान
विज्ञापन

देवबंद/बड़गांव/गंगोह/रामपुर मनिहारान। जिले में शनिवार देर रात तेज हवा और बारिश के कारण आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर बागों में पेड़ टूटकर गिर गए। इसके अलावा तेज हवा से पेड़ों से आम झड़ गए। इसके चलते बागवानों में काफी मायूसी रही। उन्हें पेड़ों को हटवाने और आम की छंटाई करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, धान की रोपाई मेें जुटे किसान कुछ खुश नजर आए। उनका कहना है कि बारिश के बाद धान की रोपाई में और तेजी आ सकेगी।
बारिश के बाद रविवार को मौसम काफी हद तक सुहावना हो गया। बरसात के बाद देवबंद में कई जगहों पर जलभराव हो गया। त्रिवेणी शुगर मिल की मौसम वैधशाला के इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि रविवार को 20 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अगले दो तीन दिन में भी इसी तरह के मौसम का अनुमान है। बड़गांव क्षेत्र में जहां बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित हुई है। किसान रविंद्र सिंह, ओमपाल सिंह का कहना है कि बारिश गेहूं व धान की फसल के लिए फायदेमंद है। लेकिन आम को काफी नुकसान हुआ है। गन्ने पर भी आंशिक असर पड़ा है।
विज्ञापन

बारिश के कारण सहारनपुर-बड़गांव मार्ग पर अंबेहटा चांद से बड़गांव तक, बड़गांव नन्हेडा सर्विस रोड का लगभग चार किमी हिस्सा, बड़गांव से जडौदा पांडा मार्ग पर नहर के पुल तक गहरे गड्ढे होने के कारण पानी भर गया। गंगोह में भी किसानों ने धान के लिए बारिश को बेहतर बताया। वहीं, फल पट्टी क्षेत्र रामपुर मनिहारान में तेज हवा से आम को काफी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के गांव आभा, माजरी, अनंतमऊ, बमयाला आदि में आम के ठेकेदार भूरा, फैयाज अहमद, इमरान अंसारी, हाजी मारूफ, अयाज, लिफाकत, नसीम, इनामुल्ला आदि का कहना है कि बारिश से तो कोई दिक्कत न थी। लेकिन तेज हवा ने उनका काफी नुकसान कर दिया है। कुछ बागों में तो पूरे पेड़ ही धराशायी हो गए हैं। इसके अलावा बेहट, साढ़ौली सहित अन्य क्षेत्रों में भी आम और सब्जी की फसलों को नुकसान की सूचनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed