फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mandal's sugar mills sitting under 2038 crores of farmers

किसानों के 2038 करोड रुपये दबाए बैठीं मंडल की चीनी मिलें

Thu, 19 May 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mandal's sugar mills sitting under 2038 crores of farmers
मंडल की 17 में से 11 चीनी मिलें खत्म कर चुकीं पेराई सत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शुगर मिलें बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में कोताही बरत रही हैं। मंडल की 17 में से 11 मिलें पेराई सत्र समाप्त कर चुकी हैं। शेष छह चीनी मिलों के भी एक सप्ताह में पेराई सत्र पूरा करने की उम्मीद है। इसके बावजूद मंडल की चीनी मिलें किसानों का 2 हजार 038 करोड़ रुपये दबाए बैठी हैं।
मौजूदा सत्र में मंडल में 17 चीनी मिलें संचालित की गईं। इनमें से 11 आवंटित गन्ने की पेराई करके बंद हो गईं। वहीं, सहारनपुर जिले की देवबंद एवं सरसावा तथा मुजफ्फनगर जनपद की खतौली, मंसूरपुर, मोरना एवं तितावी शुगर मिलें अभी चालू हैं। इनका पेराई सत्र भी करीब एक सप्ताह में संपन्न होने की संभावना है। इसके बावजूद मंडल की चीनी मिलों पर किसानों के 2 हजार 038 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के बकाया हैं। गन्ना क्रय अधिनियम के तहत मिल में गन्ना सप्लाई करने के 14 दिन में किसान को गन्ना मूल्य भुगतान करने का प्रावधान है। अधिनियम के अनुसार इस समयावधि में भुगतान नहीं करने पर मिल को बकाया पर 15 फीसदी की दर से ब्याज देने का प्रावधान है। इसके बावजूद किसानों को न तो तय समय में मिलें गन्ना मूल्य भुगतान कर पा रही हैं और न ही बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज। समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने पर किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
भुगतान में पिछड़ने वाली मिलों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। इसके लिए उन्हें न सिर्फ नोटिस दिया जा रहा है बल्कि उनसे भुगतान करने की कार्ययोजना भी मांगी जा रही है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करना गन्ना विभाग की प्राथमिकता है। बकाया भुगतान न करने वाली शुगर मिलों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।-डॉ. दिनेश्वर मिश्र, उप गन्ना आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में बकाया गन्ना मूल्य
जनपद बकाया
सहारनपुर 656 करोड़ रुपये
मुजफ्फरनगर 537 करोड़ रुपये
शामली 845 करोड़ रुपये
नोट: उप गन्ना आयुक्त के 19 मई के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed