फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Manchale molested a married student, beat her husband

मनचले ने विवाहिता छात्रा से की छेड़छाड़, पति को पीटा

Tue, 03 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Manchale molested a married student, beat her husband
नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहित छात्रा ने गांव के ही एक मनचले पर परीक्षा देने जाते समय उसे और उसके पति के साथ मारपीट कर बंदूक दिखा कर मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोप है कि मनचला पूर्व में भी कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहित ने दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई । उसके पास एक दो महीने का बच्चा गोद में है। वह ससुराल में रहकर ही यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा दे रही है। पीड़ित के अनुसार गांव का ही एक मनचला पिछले काफी समय से उसके पीछे पड़ा है और घर में अक्सर अकेली पाकर छेड़छाड़ करता है। इससे वह परेशान है। पीड़ित का आरोप है कि सोमवार की सुबह साढे़ छह बजे वह यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का पेपर देने के लिए जा रही थी तो गांव से कुछ दूर निकलने पर मनचले ने अपने कुछ साथियों से भरी गाड़ी को उनकी बाइक के आगे लगा दिया। इसके बाद मनचले ने उसके पति के साथ मारपीट करते हुए अपनी लाइसेंसी बंदूक दिखाकर धमकी देते हुए कहा कि तेरे पति को मारकर तुझे अपनी पत्नी बनाकर रखूंगा। आरोप है कि कई बार उक्त मनचले द्वारा इसी प्रकार से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने की धमकी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा उक्त पीड़ित पूर्व में दो बार आरोपी से समझौता कर चुकी है। पुलिस द्वारा इस मामले में निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed