फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Man set his wife and mother in law on fire by throwing petrol in Saharanpur, one died

Saharanpur: सास और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, सास की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Sat, 29 Oct 2022 10:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Oct 2022 10:22 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को साथ में भेजने पर सास और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसमें सांस की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Man set his wife and mother in law on fire by throwing petrol in Saharanpur, one died
Saharanpur news - फोटो : Amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में जनकपुरी कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा धाम कॉलोनी में ससुराल में रह रहे युवक ने पत्नी को साथ में ससुराल न भेजने पर अपनी सास और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। सास की मौत हो गई जबकि पत्नी बुरी तरह झुलस गई है। बताया गया कि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शामली निवासी नितिन कुमार की शादी कृष्णधाम कालोनी निवासी पायल की बेटी रितिका से हुई थी। नितिन काफी समय से अपनी पत्नी के साथ सुसराल में ही रह रहा था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी को ले जाने की बात कह रहा था। लेकिन, सास पायल ने इससे इंकार कर दिया। जिसके बाद विवाद हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या, खेत में पड़ा मिला अर्धनग्न शव
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब चार बजे नितिन ने पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी। जिससे सास पायल और पत्नी रितिका गम्भीर रूप से झुलस गई। पायल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी नितिन और रितिका को अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सास की मौत हो गई है। आरोपी की पत्नी की हालत गम्भीर है। अभी मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed